Giloy Side-effects: गिलोय खाने के शरीर में नुकसान

हैल्थ/ ब्लॉग : कोविड में बहुत तेज़ी से गिलोय का प्रचार हुआ था। ऐसा इसलिए कि कहा गया था कि गिलोय का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाता है। लेकिन परिणाम क्या निकला?

Prabha Joshi
14 Feb 2023
Giloy Side-effects: गिलोय खाने के शरीर में नुकसान

गिलोय का अत्यधिक सेवन नुक़सानदेह हो सकता है

Giloy Side-effects: बेल के रूप में पाया जाने वाला गिलोय का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गिलोय हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत असरदार है। इसमें इम्यूनिटी बूस्ट करने और ज्वर को दूर करने जैसे असरदार गुण हैं। गिलोय को ज़्यादातर लोग अपने घरों में भी लगाते हैं। गिलोय का सेवन काढ़े के रूप में या शहद के साथ ज़्यादा किया जाता है। 

हाल ही में कोविड में बहुत तेज़ी से गिलोय का प्रचार हुआ था। ऐसा इसलिए कि कहा गया था रोज़ाना गिलोय का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाता है जिससे कोविड वायरस एकदम गिलोय का सेवन करने वाले व्यक्ति पर अटैक नहीं कर पाएगा। लोगों ने इसका सेवन शुरू कर दिया। पर क्या हुआ?

गिलोय खाने के नुक़सान क्या हैं

गिलोय के अत्यधिक सेवन से स्थितियां सुधरने के बजाए बिगड़ने लग गईं। जी हां, किसी भी औषधि का सेवन अनावश्यक मात्रा में करने से उसके विपरीत असर शरीर में दिखने लगते हैं। आइए आज जानें गिलोय के नुकसान हमारे शरीर पर :-

  • लिवर : रिपोर्ट्स की मानें तो जितनी भी औषधियां होती हैं वो लिवर में प्रोसिस्ड होती हैं। गिलोय के साथ भी यही होता है। ऐसे में ज़्यादा मात्रा में गिलोय का सेवन लिवर को नुक़सान पहुंचाता है। 
  • पेट : ज़्यादा मात्रा में गिलोय का सेवन पेट में क़ब्ज़ कर देता है। ऐसे में गिलोय का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। 
  • शुगर : विशेषज्ञों की मानें तो गिलोय का सेवन ब्लड शुगर को शरीर में कंट्रोल करता है। ऐसे में इसका ज़्यादा मात्रा में सेवन ब्लड में शुगर को कम कर सकता है जिससे समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
  • गर्भवस्था : गर्भवस्था में और स्तनपान के दौरान महिलाओं को गिलोय के सेवन से पूर्व अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। गर्भवस्था में गिलोय का सेवन वर्जित है। 
  • रक्तचाप : गिलोय का सेवन लो ब्लडप्रेशर के जुड़े मरीज़ों को नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए कि गिलोय में ख़ुद रक्तचाप को कम करने के गुण होते हैं, ऐसे में जिनका पहले से ही कम है उनका और कम होने का ख़तरा बढ़ जाता है। 
  • दस्त : जो लोग गिलोय को काढ़े के रूप में सेवन करते हैं, उन्हें इसे सावधानी से लेना चाहिए। ऐसा इसलिए कि गिलोय के काढ़े का ज़्यादा सेवन शरीर में दस्त कर देता है।

इस तरह आप देख सकते हैं कि गिलोय का सेवन अनावश्यक मात्रा में करने से उसके कुछ नुक़सान सामने आ सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी तरह की समस्या अगर गिलोय के सेवन के दौरान आए तो तरंत डॉक्टर से सलाह लें। गिलोय का सेवन बंद डॉक्टर की सलाह पर करें।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल