Advertisment

Women Health: महिलाओं में हार्मोन संतुलित करने वाली जड़ी बूटियां

अधिकतर महिलाओं मै हार्मोनल इम्बैलेंस से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होती है। ऐसी अवस्था मै उन्हे अपने खाने पीने मै कुछ विशेष जड़ी बूटियों को शामिल करना चाहिए

author-image
Kavya Gupta
New Update
Women Health (freepik)

Image Source: Women Health (freepik)

Herbs That Helps Balance Women Hormones: अधिकतर महिलाओं को हार्मोनल इम्बैलेंस से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होती ही है। खराब लाइफस्टाइल या बढ़ती उम्र के कारण होमोंस का ऊपर- नीचे होना और उनसे जुड़ी समस्याओं से अकसर महिलाएं जूझती है जैसे अर्ली मेनोपॉज, पीरियड संबंधी समस्याएं , गर्भावस्था मै दिक्कते आना आदि। ऐसी अवस्था मै उन्हे अपने खाने पीने और अपनी रोजमर्रा की क्रियाओं मै शुरू से ही थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता होती है और इसके साथ ही कुछ विशेष चीजों को अपने आहार में शामिल करना भी लाभकारी हो सकती है।

Advertisment

महिलाओं में हार्मोन संतुलित करने वाली जड़ी बूटियां

1. अश्वगंधा

अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो हार्मोन्स का संतुलन बैलेंस बनाए रखने मै मदद करती है। यह स्ट्रेस हॉर्मोन्स जैसे कि कॉर्टिसोल को अधिक उत्पन्न होने से नियंत्रित करने में मदद करता है। अश्वगंधा के सेवन से हार्मोन्स के स्तरों में सुधार हो सकता है, विशेषकर स्त्री हार्मोन्स संतुलन में। 

Advertisment

2. शतावरी 

शतावरी एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसे आयुर्वेद में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है। शतावरी को महिलाओं के गर्भाशय और प्रजनन स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मदद करने के लिए प्रभावी माना गया है। शतावरी का सीधा संबंध महिलाओं के हार्मोनल स्तरों से भी हैं, और इसे महिलाओं के लिए एक शारीरिक और मानसिक सुधारक के रूप में जाना जाता है। इसमें विभिन्न पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो महिलाओं की सेहत को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

3. गोक्षुर 

Advertisment

गोक्षुर का इस्तेमाल महिलाओं में हॉर्मोनल इम्बैलेंस, पीसीओएस और पीरियड्स से संबंधित समस्याओं को सुधारने में किया जाता है। गोक्षुर एक जड़ी-बूटी है जिसे आयुर्वेद में महिलाओं और पुरुषों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए उपयोगी माना जाता है। 

4. मन्जिष्ठा 

 मन्जिष्ठा को ब्लड प्यूरीफायर के रूप में जाना जाता है और इसका सेवन हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकता है।  इसमें विभिन्न पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं।

Advertisment

5. कुंदली  

कुंदली एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसे स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए उपयोग किया जाता है। हार्मोन संतुलन के संबंध में, कुंदली को महिलाओं के हार्मोनल स्तर को संतुलित करने में मदद करने के लिए जाना जाता है, विशेषकर महिलाओं युटेरस संबंधी परेशानियों मै। कुंदली को मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोगी माना जाता है, जैसे कि इर्रिगुलर पीरियड्स, और पीरियड्स के दर्द।

Disclaimer: "इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

#Women Women health पीरियड्स हार्मोन Herbs
Advertisment