How To Get Rid Of Pimples? गर्मियों में चेहरे का ऐसे रखें खयाल

author-image
New Update

गर्मियों में चेहरे पर काफी धूल मिट्टी लग जाती है। धूप के कारण भी हमारा चेहरा अपना निखार खो देता है और इस पर दाने या मुंहासे होने शुरू हो जाते हैं। चेहरे पर मुंहासे निकलने का कारण आपका खानपान भी हो सकता है। गर्मियों में बाहर का तला हुआ अनहाइजीनिक फ़ूड ना खाएं। 

Advertisment

गर्मियों में शरीर की गर्मी से होने वाले पिंपल्स को हीट पिंपल्स भी कहा जाता है। इन से छुटकारा पाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है लेकिन नामुमकिन नहीं। कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपाय करने से इन पिंपल से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या है वह घरेलू उपाय।

पिंपल्स से कैसे बचें?

1. कैस्टर ऑयल

Advertisment

हमारे चेहरे पर कभी-कभी माइक्रोबियल इन्फेक्शन से भी पिंपल्स होने लगते हैं। इस से राहत पाने के लिए आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें रिसिनोलेइक एसिड होता है जो बैक्टीरिया को मार कर हीट पिंपल से छुटकारा दिलाता है। यह पिंपल के साथ ही सूजन भी दूर करता है। इसे चंदन के तेल की कुछ बूंदों के साथ उबले पानी में मिला ले। अब इसे चेहरे पर उंगलियों से लगाकर थपथपाए। 

2. हल्दी

जब भी बात घरेलू उपायों की आती है तो हल्दी का नाम सबसे पहले आता है। बहुत पुराने समय से हल्दी को उबटन और दवाइयों में इस्तेमाल किया जाता था। यह करक्यूमिन से भरपूर होता है। यह हमें पिंपल से छुटकारा तो दिलाती ही है साथ में सूजन भी कम करती है। थोड़ा हल्दी पाउडर दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने के बाद धो लें।

Advertisment

3. शहद

शहद गर्मियों में हमारे चेहरे को ठंडक देने का काम करता है। यहां चेहरे से संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी सहायक है। एक बड़ा चम्मच शहद को कच्चे दूध में मिलाकर अपने पिंपल्स पर लगाएं। आप को जल्दी ही असर देखने को मिल जाएगा।

4. नींबू

Advertisment

नींबू पिंपल्स को दूर करने में बहुत ही सहायक होता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो हमारी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। एक चम्मच नींबू के रस में कुछ बूंद शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट के बाद उसे पानी से धो लें। यह पिंपल्स के अलावा चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे भी दूर कर देता है ।

5. एलोवेरा

एलोवेरा पुराने समय से ही जड़ी-बूटी की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसे अपने पिंपल्स पर लगाएं। आप इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार दोहराएं। यह आपकी त्वचा को हल्दी बनाएगा और निखार लाएगा। एलोवेरा को कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और दवाइयां बनाने में भी प्रयोग किया जाता है।

पिंपल्स से कैसे बचें