Advertisment

Hernia in Women: महिलाओ में हर्निआ के लक्षण और बचाव

author-image
Swati Bundela
New Update
hernia in women

क्या है हर्निया?

Advertisment

हर्निया पेट से जुड़ी एक समस्या है। पेट के साथ साथ ही यह जांघ, कमर व नाभि के आस पास कहीं भी हो सकती है। हर्निया की बीमारी में आपके पेट या उसके आस-पास के हिस्से से कोई अंदरूनी अंग छेद के माध्यम से बाहर आने लगता है। इस समस्या में आपको बहुत कम से लेकर गंभीर दर्द तक का अनुभव हो सकता है। यह समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों मे हो सकती हैं। महिलाओं में मोटापे की समस्या का होना हर्निया का मुख्य कारण होता है।आइए जानते हैं महिलाओं में हर्निया के कारण और उपचार के बारे में।

क्या है हर्निया के लक्षण?

हर्निया की समस्या में आपको पेट, जांघ और कमर के आसपास वाले हिस्सों मे गांठ देखने को मिलती है। जैसे जैसे आपकी समस्या बढ़ती रहती है इस दौरान आपको गंभीर दर्द भी महसूस होता रहता है साथ ही अधिक खांसी की समस्या भी हो सकती है। गांठ होने के कारण खड़े होने में परेशानी होती है और पेशाब करते समय भी काफी तकलीफ होती है। अगर आप गर्भवती महिला है और इस दौरान आपको हर्निया की समस्या हुई है तो डिलीवरी के बाद आपको गंभीर दर्द सहना पड़ सकता है।

Advertisment

महिलाओं में इस कारण होता है हर्निया

आमतौर पर महिलाओं में अधिक वजन होना हर्निया की समस्या का मुख्य कारण होता है। इसके साथ ही कोई चोट या सर्जरी के कारण अथवा अगर आप भारी सामान उठाती है तो इस कारण भी यह समस्या हो सकती है। अगर आपको लंबे समय से खांसी या कब्ज की तकलीफ है तो यह भी हर्निया का खतरा बढ़ा सकता है। गर्भवती महिलाओं मे भी हर्निया होने की संभावना अधिक होती है। अगर आपकी सिजेरियन डिलीवरी हुई है तो इसके बाद भी आपको हर्निया हो सकता है।

ऐसे करें बचाव

हर्निया की सही से जाँच करवाना जरूरी होता है। इसके बाद आप इसका इलाज आसानी से करवा सकते हैं। कुछ गंभीर केसेस में ही सर्जरी करनी पड़ती है वरना यह दवाइयों से भी ठीक हो सकता है। इसके साथ ही आपको आपका वजन को नियंत्रित करना चाहिए। साथ ही ज्यादा  भारी वजन वाली चीजों को उठाने से बचें और कब्ज़ या खांसी की समस्या अगर आपको है तो उसका सही से उपचार कराएं। अगर आपको हर्निया की समस्या है तो इस दौरान आपको आपके खान-पान और दिनचर्या का खास ध्यान रखना चाहिए।

Women health hernia in women
Advertisment