/hindi/media/media_files/HehQsYfSREABoSeFzFO6.jpg)
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर को कई बीमारियां घेरने लगती हैं। गठिया की बीमारी भी ठीक उसी प्रकार की बीमारी है जो 40 की उम्र के बाद हमें काफी परेशान करती है। गठिया की बीमारी के कारण शरीर की हड्डियों में काफी दर्द रहने लगता है जिस कारण चलने फिरने में बहुत समस्या होती है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपचारों के बारे में जिनकी मदद से गठिया के दर्द में आराम मिल सकता है।
Home Remedies For Arthiritis -
1. हल्दी
हम सभी जानते हैं कि हल्दी हमारे शरीर के लिए कितनी फायदेमंद होती है। अगर हम रोजाना हल्दी खाते हैं तो यह हमारे शरीर को बहुत सी बीमारियों से बचाए रखती है। गठिया के दर्द में राहत दिलाने से भी हल्दी बहुत कारगर है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और इसमें करक्यूमिन तत्व पाया जाता है जो शरीर को है गठिया के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। हल्दी का रोज सेवन करने से गठिया के दौरान होने वाले जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिलती है।
2. लहसुन
गठिया रोग को दूर करने में लहसुन काफी फायदेमंद होता है। अगर आप आम तौर पर भी लहसुन को रोजाना खाते हैं तो इससे भी आपके शरीर में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। रोजाना लहसुन के इस्तेमाल से यूरिक एसिड की समस्या भी कम होती है। इसीलिए रोजाना लहसुन के तीन से चार कलिया खाना बहुत फायदेमंद होता है।
3. मुलेठी
सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं में तो मुलेठी बहुत असरदार होती ही है साथ ही गठिया जैसी गंभीर समस्याओं में भी यह बहुत राहत दिलाती है। मुलेठी में ऐसे बहुत से तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं। रोजाना मुलेठी खाने से गठिया की समस्या दूर होती है।
4. अदरक
अदरक में बहुत प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। यह हमारे शरीर को बहुत से गंभीर बीमारियों से बचा कर रखता है। अकसर गठिय के दौरान जोड़ों में काफी दर्द होता है और सूजन भी आ जाती है। अदरक के इस्तेमाल से यह सूजन कम होती है और साथ ही दर्द में भी काफी राहत मिलती है।
5. सरसों का तेल
सरसों के तेल से मसाज करने से गठिया के दौरान जोड़ों में होने वाले दर्द में काफी आराम मिलता है। अगर आप सरसों के तेल को हल्का गर्म करके अपने जोड़ों पर लगाते हैं तो यह खून के बहाव को तेज करता है और दर्द में आराम देता है।