Home Remedies For Stretch Marks: इन घरेलू उपाय से हट जाएंगे हैं स्ट्रेच मार्क्स

Swati Bundela
14 Oct 2022
Home Remedies For Stretch Marks: इन घरेलू उपाय से हट जाएंगे हैं स्ट्रेच मार्क्स Home Remedies For Stretch Marks: इन घरेलू उपाय से हट जाएंगे हैं स्ट्रेच मार्क्स

त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स का होना एक आम समस्या है। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लोग स्ट्रेच मार्क्स के कारण अपने आपमें कॉन्फिडेंट फील नहीं करते हैं। हालांकि यह कोई वजह नहीं होनी चाहिए अपना मनोबल कम करने की लेकिन फिर भी अगर आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आइए हम आपको आज कुछ ऐसी घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण -

शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स होने के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे कि -
• अगर आपकी त्वचा में अत्यधिक खिचाव होता है तो स्ट्रेच मार्क्स बन सकते हैं
• महिलाओं में शिशु को जन्म देने के बाद अक्सर स्ट्रेच मार्क्स होते हैं
• पीरयड्स के कारण भी महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं
• अगर आप बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं और आपके शरीर में अत्यधिक तनाव पड़ता है तो इस कारण स्ट्रेच मार्क्स बनते हैं
• शरीर का मोटापा भी स्ट्रेच मार्क्स का एक कारण है

स्ट्रेच मार्क्स कम करने के घरेलू उपाय (Home Remedies For Stretch Marks) 

1. एलोवेरा

एलोवेरा जेल हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर की त्वचा, बालों और अंदरूनी कई बीमारियों से बचाने के लिए बहुत कारगर है। स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए एलोवेरा जेल को अपनी बॉडी पर रोजाना इस्तेमाल करें। इसकी रोजाना इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे कम पड़ने लगते हैं।

2. तेल से मसाज

कई प्रकार के तेल को अपनी बॉडी पर रोजाना मसाज करने से भी स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। मसाज करने के लिए आप तिल का तेल, नारियल का तेल और बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को ग्लोइंग भी बनाता है।

3. कोकम बटर

कोकम बटर का रोजाना इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करने से भी स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। इसके लिए आपको को कोकम बटर का रेगुलर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे भी आपकी त्वचा ग्लोइंग बनती है।

4. कोकोआ बटर

कोकोआ बटर भी त्वचा की स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए काफी असरदार होता है। इस बटर को त्वचा पर लगाने से त्वचा को काफी पोषण मिलता है। इसकी रेगुलर इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स खत्म होने लगते हैं और त्वचा में चमक आती है।

5. नट्स एंड सीड्स

स्ट्रेच मार्क्स से राहत पाने के लिए जरूरी है कि आप अपने आहार को भी अच्छा रखें। इसके लिए आप रोजाना नट्स और सीड्स का सेवन करें इनसे आपको बहुत से पोषक तत्व मिलते हैं। बादाम, अखरोट, काजू, चिया सीड्स, फ्लेक्स सीड्स आदि का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। 

अगला आर्टिकल