/hindi/media/media_files/97hO9K2LW1uwTsy6VoZq.png)
(Image credit: pinterest)
HomeRemediestoRelieveJointPain: बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर में भी बहुत सारे बदलाव आते हैं और उसके साथ बहुत सारी समस्याएं भी आती हैं। उनमें से सबसे आम और बड़ी समस्या का नाम है जोड़ों का दर्द। यह समस्या बढ़ती उम्र के साथ और भी बढ़ती जाती है। जोड़ों के दर्द का कोई स्पष्ट कारण नहीं होता पर कह सकते हैं कि यह हमें गठिया, पहले की चोट या कुछ अन्य शरीर समस्याओं की वजह से हो सकता है। इसे अनदेखा कभी भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह समय के साथ बढ़ जाता है। यह हमारे रोजमर्रा की जिंदगी पर बहुत प्रभाव डालता है हमें चलने, उठने और बैठने सभी चीजों में बहुत दिक्कतें होती हैं। हालांकि अक्सर लोग दवाइयों का इस्तेमाल करते है इसे छुटकारा पाने के लिए पर कुछ घरेलू उपाय ऐसे भी हैं जो दवाइयां से ज्यादा बेहतर काम कर सकते हैं। तो लिए चलिए जानते हैं जोड़ों के दर से कैसे हम छुटकारा पा सकते हैं।
जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए 5 घरेलू उपाय
1. सिकाई
गर्म या फिर ठंडे पानी की सिकाई हमें जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में बहुत मददगार साबित होती है। यह उपाय प्राचीन के साथ बहुत प्रभावी भी है। अगर हम गर्म सिकाई करें तो वह हमारे घुटनों में ब्लड फ्लो मेंटेन करता है। गम सिकाई करने के लिए हमें गर्म पानी में तोलिया या हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर 10 से 15 मिनट तक उस एरिया की सिकाई करें। ठंडे पानी की सिकाई से सूजन और दर्द कम होता है इसके लिए हमें आइस पैड से 10 से 15 मिनट तक जोड़ों की सिकाई करनी चाहिए। यहां में दर्द को कंट्रोल करने में मदद करता है।
2. हल्दी और अदरक
हल्दी और अदरक का सेवन करना हमारे जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचने का काम करता है। हल्दी और अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्त्व जोड़ों के दर्द और सूजन को काम करने में मदद करता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व स्पेशली दर्द को कम करने का एक अच्छा उपाय है। इसीलिए हमें जब कभी चोट लगती है या दर्द होता है तो हल्दी वाला दूध दिया जाता है। अदरक का सेवन आप चाय में डालकर रोजाना कर सकते हैं। हल्दी वाला दूध रोज रात सोने से पहले पीने से जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।
3. हर्बल टी
हर्बल टी हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर हमें जोड़ों के दर्द है तो हर्बल टी एक अच्छा उपाय होता है। कुछ हर्बल टी जैसे ग्रीन टी, गुलाब की पत्ती की चाय और बोसोएलिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी के पदार्थ पाए जाते हैं जो दर्द कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। जैसा कि आप जानते हैं ग्रीन टी हमारे मन और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है इसीलिए हम रोजाना उसे अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं इसे हमें जोड़ों के दर्द को ठीक करने में भी मदद मिलेगी। बोसोएलिया पावडर की चाय बना कर पीने से दर्द में आराम मिलता है।
4. अश्वगंधा
जैसे कि आप जानते हैं अश्वगंधा एक जड़ी बूटी है जो हमारे शरीर में आने वाले बहुत सारे दिक्कत से लड़ने की क्षमता देती है। इसमें जोड़ों का दर्द बहुत बड़ी समस्या है। यह हमारे जोड़ों में मौजूद सूजन और दर्द दोनों को कम करने का काम करता है। अश्वगंधा का सेवन हमें गुनगुने पानी के साथ करना चाहिए जो बहुत लाभकारी होता है। यह शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और दर्द से राहत दिलाता है।
5. सेब का सिरका
सेब का सरकार जोड़ों के लिए बहुत प्रभावित होता है। अगर हम रोजाना सेब का सिरके का सेवन करें तो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने का काम करता है। यह हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को भी बाहर निकलता है और जोड़ों में मौजूद क्रिस्टल को घोलता है। सब के सिरके का सेवन हम गर्म पानी में शहर के साथ रोजाना दो बार करें तो यह बहुत फायदेमंद होता है और हम चाहे तो उससे थोड़े पानी के साथ मिलकर जोड़ों की मालिश भी कर सकते हैं।