Health: त्योहार के बीच कैसे ठीक रखें अपने डाइजेशन को

त्योहारों के बीच लगातार पकवान खा कर पेट संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अपने शरीर की पाचन क्रिया को कैसे ठीक रखें। इसके लिए हम आपके लिए कुछ टिप्स लाए हैं। आइये जानते हैं यहाँ-

author-image
Priya Rajput
New Update
Digestion

How To Keep Your Digestive System Healthy During Festivals (Image Credit: Freepik)

How To Keep Your Digestive System Healthy During Festivals: Diwali का त्योहार आ रहा है। घर में मिठाईयाँ, पकवान बनते हैं और खूब चाव से खाये जाते हैं। पकवान खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन ये आपको नुक्सान भी कर सकते हैं। ये हमारे पाचन क्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। तो ऐसे में क्या करें कि हमारे शरीर में पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती रहे। आइये जानते हैं यहाँ-

आइये जानते हैं त्योहारों के बीच पाचन ठीक रखने की कुछ टिप्स

1. घर का बना हेल्थी खाना खाए

Advertisment

त्योहार पर बाहर का स्वादिष्ट खाना लोग बहुत पसंद करते हैं। ये मिलावटी हो सकता है या अशुद्ध रूप से बनाया गया हो। जो आपकी सेहत को नुक्सान पहुँचाता है। इसलिए घर का खाना ज़्यादा खाए बाहर के स्वादिष्ट खाने की जगह। आप घर पर ही मनचाहे तरीके से स्वादिष्ट खाना बनाएं और उसे खाएं। ये आपके पेट पर बहुत कम असर करता है। 

2. खाना अच्छे से चबा कर खाएं

आप जो भी खाएं अच्छे से चबा कर खाएं। अच्छे से चबा कर खाने से भोजन में उपस्थित न्यूट्रीशन शरीर में बखूबी अवशोषित हो जाता है और हमारे शरीर को जरुरी पोषक तत्व खाने से मिल पाते हैं। अच्छे से चबा कर खाना खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और आप लंबे समय तक कोई कार्य कर पाते हैं और यह पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है।

3. Diwali पार्टी में घर से कुछ पौष्टिक खाकर ही जाएं

अगर आप दिवाली में कहीं बाहर पार्टी में जा रहे हैं तो घर से कुछ हेल्थी खाकर ही चलें। जैसे- अंडा भूजी, पनीर आदि। इससे आपको उचित मात्रा में कुछ न्यूट्रीशन मिलेगा और आप बाहर का खाना कम खायेंगे। ऐसा करने से आप एंजॉय भी करेंगे और सेहत का भी ध्यान रख पायेंगे। जिससे आपके पाचन पर कम असर होगा और हेल्थी पाचन से आपकी दिवाली भी बनेगी हेल्थी।

4. खाने के बाद घूमना है ज़रूरी

Advertisment

अक्सर लोग खाने के बाद लेट जाते हैं या एक ही जगह बैठे रहते हैं। ऐसा करने से पाचन क्रिया पर बहुत असर पड़ता है। ऐसा करने से खाना अच्छे से नहीं पच पाता और उल्टी, गैस बनना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए खाने के बाद ज़रूर टेहले इससे पाचन स्वस्थ रहता है।

5. डीप फ्राई खाने से बचें

डीप फ्राई खाने में तेल की, फैटी इनग्रिडिएंट्स की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो जल्दी से अवशोषित नहीं होता और पेट खराब होने का खतरा रहता है। 

6. खाना खाने के 2-3 घण्टे बाद सोये

खाना खाने के तुरंत बाद सोना भी हानिकारक होता है। इससे खाना अच्छे से पच नहीं पाता और पेट संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

festival