Advertisment

Dark circles: जानिए डार्क सर्कल असनी से कैसे हटाएं

डार्क सर्कल्स चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। डार्क सर्कल्स एक आम समस्या है जो कई लोगों को परेशान करती है। ये कई कारण से हो सकते हैं, जैसे की नींद की कमी, तनाव, एलर्जी, जीन्स, विटामिन की कमी या उम्र के साथ त्वचा का पतला होना।

author-image
Kumkum
New Update
Dark Circle

How To Remove Dark Circles: डार्क सर्कल्स चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। डार्क सर्कल्स एक आम समस्या है जो कई लोगों को परेशान करती है। ये कई कारण से हो सकते हैं, जैसे की नींद की कमी, तनाव, एलर्जी, जीन्स, धूप का प्रभाव, विटामिन की कमी या उम्र के साथ त्वचा का पतला होना। डार्क सर्कल्स आपको थका हुआ, बूढ़ा या बीमार दिखा सकते हैं। इसलिए, इन्हें हटाने के लिए कुछ नेचुरल और आसान उपाय अपनाना चाहिए। यहाँ कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो आपको काले घेरों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं जिनमें घरेलू उपाय और मेडिकल ट्रीटमेंट शामिल हैं।

Advertisment

डार्क सर्कल कैसे हटाएं

डार्क सर्कल हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बहुत कारगर हैं। इन उपायों को रोजाना करने से कुछ ही हफ्तों में डार्क सर्कल हल्के हो सकते हैं।

1. खीरे का प्रयोग

Advertisment

खीरे में ठंडक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डार्क सर्कल को कम करने में मदद कर सकते हैं। खीरे की ठंडी स्लाइस को आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें।

2. टमाटर और नींबू का रस

टमाटर और नींबू दोनों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें।

Advertisment

3. गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा को ठंडक और पोषण देता है। गुलाब जल को कॉटन की मदद से आंखों पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें।

4. बादाम का तेल

Advertisment

बादाम का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने और सूजन को कम करने में मदद करता है। बादाम के तेल को हल्के हाथों से आंखों के नीचे मसाज करें।

5.एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो काले घेरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें।

dark circles Remove
Advertisment