Advertisment

Late Periods: समय पर नहीं आते पीरियड्स करें इन चीजों का सेवन

हर महिला की पीरियड साइकिल एक दूसरे से अलग होती है, कोई पीरियड्स देर से होने की समस्या फेस करता है, जी हां अगर आपको देर से पीरियड्स होते हैं तो बस अपनी डाइट में कुछ बदलाव लेकर आएं। चलिए जाने के इस प्रॉब्लम में आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
late).png

(Image Source- Envato Elements)

Late Periods: हर महिला की पीरियड साइकिल एक दूसरे से अलग होती है, किसी को ज्यादा दिनों तक होते है किसी को बस 2 दिन। वही किसी को दर्द महसूस होता है तो किसी को बस मूड स्विंग तो कोई पीरियड्स देर से होने की समस्या फेस करता है। सब चीजों का कनेक्शन आपकी डाइट से होता है, जी हां अगर आपको देर से पीरियड्स होते हैं तो बस अपनी डाइट में कुछ बदलाव लेकर आएं। चलिए जाने के इस प्रॉब्लम में आप किन चीजों का सेवन कर सकते है।

Advertisment

समय पर नहीं आते पीरियड्स करें इन चीजों का सेवन

बीटरूट

ये एक सुपरफूड है जो आपके शारीरिक स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें आयरन, फोलेट, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है और ये लेट पीरियड्स की समस्या में काफी मददगार साबित होता है।

Advertisment

हर्बल टी

आपको लेट पीरियड्स हो रहे है तो डेट से हफ्ते भर पहले ही हर्बल चाय पिएं, इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच अजवाइन, जीरा, 5 ग्राम गुड़ ले और इन्हे मिला कर एक ग्लास में उबाल लें। इससे आपके लेट पीरियड्स में काफी हेल्प मिलेगी और ये स्ट्रेस को भी कम करेगी।

अदरक

Advertisment

चाय या काढ़े में अदरक को अच्छी तरह उबाल कर पिए, इससे आपके लेट पीरियड्स की समस्या दूर होगी इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते है। यही नहीं बल्कि इससे इम्यून सिस्टम भी सुधरता है। आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

पपीता 

पीरियड्स में देरी होती है तो आपको पपीता का सेवन शुरू करना चाहिए। इससे आपके पीरियड्स अनियमित नही होंगे। पपीते में कैरोटिन तत्व पाया जाता है ये यूटरस के फंक्शन में आ रही दिक्कत को दूर करने में मदद करता है।

Advertisment

दालचीनी

दालचीनी तो सभी के रसोई घर में मौजूद होती ही है, इसका यूज बन रही सब्जियों और दालों में टेस्ट बढ़ाने के लिए किया जाता है। ये आपके शरीर में गर्मी पैदा करेगी और आपके लेट पीरियड्स में हेल्प करेगी। एक ग्लास गर्म दूध में इसका पाउडर मिला कर इसका सेवन किया जा सकता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Late Periods पीरियड साइकिल
Advertisment