Advertisment

Women Health: महिलाओं के ओव्युलेसन की गुणवत्ता के लिए पोषक तत्व

बेबी प्लान या फिर गर्भधारण की कोशिश कर रही महिलाओं को अपनें डाइट प्लान में एक संतुलित आहार को जगह देना बहुत आवश्यक होता है, जिसके द्वारा महिलाओं की ओवरी और उनसे निकलने वाले अंडों को बेहतर करने में काफी मदद मिलती है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Women ovum(freepik)

(Image Source: freepik)

Important Nutrients To Improve Female Ovum: महिलाओं में एक शिशु को जन्म देने की प्रक्रिया हमेशा ही बहुत विशेष रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके स्वास्थ्य, आहार और जीवनशैली पर बहुत ध्यान रखने को बोला जाता है। गलत खान- पान और बढ़ती उम्र के साथ, पुरुषों के शुक्राणु की गिनती और महिलाओं के ओवरीज से निकलने वाले एग्स की गुणवत्ता में कमी आना स्वाभाविक हो जाता है। इसलिए जो महिलाएं बेबी प्लान या फिर गर्भधारण की कोशिश कर रही हैं उन्हें अपने डाइट प्लान में एक संतुलित आहार को जगह देना बहुत आवश्यक हो जाता है, जिसके द्वारा महिलाओं की ओवरी और उनसे निकलने वाले एग्स को बेहतर करने में काफी मदद मिलती है।

Advertisment

Women Health: महिलाओं के ओव्युलेसन की गुणवत्ता के लिए पोषक तत्व

1. फोलेट (विटामिन B9)

फोलेट डीएनए की निर्माण और मरम्मत में महत्वपूर्ण है, जो शुरूआती फीटस निर्माण में मदद करता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को फोलेट सप्लीमेंट्स या फोलेट युक्त आहार का सेवन करने को बोला जाता है जैसे कि हरी सब्जी, दाल, अंडे, नट्स और फल।

Advertisment

2. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स 

मछली, अलसी और अखरोट में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड्स शिशु के प्राथमिक चरण में उसको स्वस्थ तरीके से पनपने में समर्थन कर सकते हैं और एग्स की गुणवत्ता में अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं।

3. एंटीऑक्सीडेंट्स (विटामिन C और E)

Advertisment

गर्भावस्था में एंटीऑक्सीडेंट्स का सही मात्रा में सेवन करना महत्वपूर्ण है क्योंकि इनमें विटामिन C, विटामिन E, सेलेनियम, बीटा-कैरोटीन और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं जो मां और बच्चे दोनो के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। विटामिन C और विटामिन E के कुछ अच्छे ऑप्शंस जैसे नारंगी, कच्चा आम, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकोली, बेल पेपर, गुआवा, टमाटर और स्पिनेच, आलमंड, गाय की दूध और तेल (सूयाबीन, कनोला, ओलिव) आदि हैं।

4. आयरन

गर्भावस्था में आयरन का महत्वपूर्ण योगदान होता है, क्योंकि कई महिलाओं में इस दौरान खून की कमी का खतरा बन जाता है, ऐसे में आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन की गिनती को बढ़ाता है और हीमोग्लोबिन रक्त में ऑक्सीजन को फैलाने में मदद करता है और गर्भावस्था में इसकी आवश्यकता और बढ़ जाती है क्योंकि मां और शिशु के विकास के लिए अधिक ऑक्सीजन बहुत आवश्यक है। आयरन के कुछ अच्छे ऑप्शंस जैसे लाल मांस, साग (पालक, बथुआ), दालें और दाने, आम, अनार, आमला आदि है।

Advertisment

5. विटामिन डी

गर्भावस्था में विटामिन D का महत्वपूर्ण योगदान होता है, क्योंकि यह हड्डियों और दाँतों के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक है, साथ ही मां और शिशु के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। विटामिन डी कैल्शियम को अच्छे से एब्जॉर्ब करने में मदद कर सकता है और बच्चे के स्वास्थ्य को अच्छी तरह से कैल्शियम पहुंचता हैं। विटामिन D, सूर्य के प्रकाश से भी मिलता है।

6. प्रोटीन

गर्भावस्था में प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शिशु के सही विकास और मां के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। प्रोटीन हमारे शरीर के स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और गर्भावस्था में इसकी आवश्यकता बढ़ती है। संतुलित प्रोटीन स्रोत से भरे आहार, जैसे कि मांस, मछली, दही और अंडे, सामान्य स्वास्थ्य और बच्चे के डीएनए के लिए बहुत लाभकारी है।

Disclaimer: "इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

Women health nutrients गुणवत्ता Female Ovum ओमेगा-3 फैटी एसिड्स फोलेट (विटामिन B9)
Advertisment