Advertisment

Lifestyle: कैंसर से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें

आपने अक्सर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से अपने आस- पास के लोगों को जान गंवाते देखा होगा। ये जितना गंभीर है उतना भयावह भी है। कैंसर से संबंधित कई सारे एक्सपेरिमेंट और रिसर्च अक्सर होते रहते हैं।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
Health0.png

Lifestyle: आपने अक्सर कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से अपने आस-पास के लोगों को जान गंवाते देखा होगा। ये जितना गंभीर है उतना भयावह भी है। कैंसर से संबंधित कई सारे एक्सपेरिमेंट और रिसर्च अक्सर होते रहते हैं उनमें से एक रिसर्च का मानना है कि कैंसर होने का मुख्य कारणों में से एक आपका खराब जीवन शैली भी हो सकता है। कैंसर एक इंसान के शरीर में इम्यून सिस्टम पर असर करता है जिसके कारण शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता ख़तम हो जाती है और इंसान दिन पर दिन और बीमार होने लगता है।

Advertisment

कैंसर किसी इंसान के एक अंग को प्रभावित करती है जिससे धीरे - धीरे वो बीमारी की चपेट में आ जाता है। सही समय पर अगर कैंसर को पहचान, उसका सही इलाज ना शुरु किया गया तो इससे जान भी जा सकती है। विज्ञान का मानना है कि कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। अगर एक इंसान कुछ बातों का ध्यान रख कर अपने जीवन में उनका बदलाव करें तो वो स्वास्थ जीवन जी सकता है। आपका स्वस्थ लाइफस्टाइल ही आपके आने वाले भविष्य में आपका स्वास्थ जीवन बनाती है। आइये हम आपको कुछ ऐसे बातों को बताते हैं जिससे आप अपने जीवन शैली में बदलाव लाकर कैंसर से बच सकते हैं।

कैंसर से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें

1. अपने वेट को संतुलित रखे ज्यादा ओवर वेट या अंडर वेट आपके स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं है।

2. आपने दिनचर्या में एक्सरसाइज को शामिल करें जिससे आप फिट और एक्टिव रहेंगे और कई बीमारियों से दूर भी।

3. नशीली पदार्थ से जितना होसके उतनी दूरी बनाए रखे वरना आपके लिए ये घातक हो सकता है।

4. अपने खान- पान का बहुत ज्यादा खयाल रखें जितना हो सके हैल्थी फूड खाए और जंक खाने से बचें। मौसम के अनुसार उपलब्ध फल और सब्जियां खाए।

5. खुद को सेक्स से संबंधित बीमारियों से बचाए।

6. रेगुलर चेक- अप कराते रहे जिससे आपको अपने शरीर में कमी का पता चलता रहेगा और आप सही खान - पान से उस कमियों से छुटकारा पा सकते है।

7. आपने आप को सूरज के तेज किरणों से बचाए।

कैंसर
Advertisment