Advertisment

Masturbation: क्या महिलाओं के लिए मास्टरबेट करना नॉर्मल है?

महिलाओं को मास्टरबेट करने के लिए किसी भी प्रकार का गिल्ट महसूस करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह कुछ गलत नहीं कर रही। मास्टरबेट करने से आपका मानसिक तनाव भी कम होता है और आपको रिलैक्स्ड फील होता है और यह बेहद ही सुरक्षित है।

author-image
Neha Dixit
New Update
Freepik

Masturbating (Image Credits: Freepik)

Is It Normal For Women To Masturbate: मास्टरबेशन करना एक बेहद ही नॉर्मल प्रक्रिया है और ऐसा करने में महिलाओं को किसी भी प्रकार का गिल्ट महसूस नहीं करना चाहिए। समाज में मास्टरबेशन की प्रक्रिया का एक टैबू बना दिया गया है और लोगों की ऐसी सोच है कि अगर महिलाएं मास्टरबेट करती हैं तो वह बेहद ही गलत काम है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। लोग शायद ही कभी मास्टरबेशन के बारे में खुलकर बात करते होंगे। लेकिन इस पर खुलकर अपने विचार प्रकट करना और इसके बारे में उपयुक्त जानकारी हासिल करना अनिवार्य है। मास्टरबेशन के क्या फायदे हो सकते हैं क्या कभी आपने इस बारे में ध्यान से विचार किया है?

Advertisment

मास्टरबेशन करने से आपका तनाव कम होता है?

मास्टरबेशन करने से एंडोर्फिंस आपके शरीर में रिलीज होते हैं जो आपकी मानसिक तनाव को काम करते हैं। मास्टरबेशन करना एक बेहद ही आम प्रक्रिया है और यह बिल्कुल सुरक्षित है। मास्टरबेशन करने से आपका तनाव कम होता है इसके पश्चात आप काफी ज्यादा शांत और रिलैक्स्ड महसूस करते हैं। महिलाएं हो या पुरुष मास्टरबेशन करना सभी के लिए एक नॉर्मल प्रक्रिया है और ऐसा करने में किसी को भी किसी प्रकार का गिल्ड महसूस करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मास्टरबेशन करने से आपको कोई समस्या नहीं होगी लेकिन ध्यान रखें कि आप ज्यादा समय तक मास्टरबेट ना करें और इसमें अपना ज्यादा समय ना लगाएँ।

मास्टरबेशन करना सुरक्षित है लेकिन इससे अडिक्ट ना हों

मास्टरबेशन करना सभी के लिए बिल्कुल सुरक्षित प्रक्रिया है। ऐसा करने से आपको स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन ध्यान रखें कि आप अपना अधिक समय मास्टरबेशन में व्यर्थ ना करें। कोई भी चीज अगर ज्यादा की जाए तो वह आपके लिए हानिकारक होती है। अगर आप इसमें अपना ज्यादा ध्यान और समय लगाएंगे तो आप बाकी कार्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। इसलिए आवश्यक है कि आप मास्टरबेशन को लेकर गिल्टी महसूस ना करें, इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और अपना अत्यधिक ध्यान और समय इस पर व्यर्थ ना करें अन्यथा किसी भी चीज का अडिक्शन किसी भी व्यक्ति के लिए हानिकारक ही होता है।

मास्टरबेशन करने की प्रक्रिया बिल्कुल ही नॉर्मल है और इससे स्वास्थ्य संबंधित आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। कई लोगों को इस प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती और इसीलिए वह अपने मनमुताबिक विचार बना लेते हैं कि है या तो पूरी तरह से सुरक्षित है यह पूरी तरह से और असुरक्षित। लेकिन यदि आपको किसी चीज के बारे में पूरी जानकारी नहीं तो आपको पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए।

Masturbate
Advertisment