Period Blood Colors: पीरियड ब्लड का कलर बताता है कितने हेल्दी हैं आप

author-image
New Update
Period Blood Colors

अक्सर हमें लगता है कि पीरियड्स टाइम से आ रहें है तो यह नार्मल है। लेकिन कभी हमने गौर किया है कि हमारे पीरियड के ब्लड का कलर क्या है? असल में पीरियड ब्लड के कलर से भी हमें पता चलता है कि क्या हमारे पीरियड्स नार्मल हैं या कोई कम्प्लीकेशन है। किसी किसी महिला में पीरियड का ब्लड सामान्य लाल हो सकता है लेकिन कभी-कभी पीरियड ब्लड का कलर हल्का गुलाबी या गधा लाल व् मैरून भी हो सकता है। अगर आपको भी अपने पीरियड ब्लड के बदलते कलर का कोई अंदेशा हो तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़े, हो सकता है आपके पीरियड सम्बन्धी कोई प्रॉब्लम का हल मिल जाए-

Period Blood Colors: पीरियड ब्लड का कलर बताता है कितने हेल्दी हैं आप 

Advertisment

आमतौर पर आपको यही लगता होगा कि आपके पीरियड ब्लड का रंग लाल ही है। पर अगर आप कभी इस बात पर गौर करें तो आपको पता चलेगा कि पीरियड ब्लड का रंग गाढ़ा भूरा भी हो सकता है और हल्का गुलाबी भी। आमतौर पर शुरुआती दिनों में खून का रंग गाढ़ा होता है और अंत के दिनों में हल्का। कई बार ये काला भी हो सकता है। 

1. अगर पीरियड ब्लड का रंग गधा भूरा हो 

आम तौर पर गधे भूरे रंग का पीरियड ब्लड फ्लो महिलाओं में सुबह के समय होता है। लेकिन इससे घबराने के जरुरत नहीं है। गधा भूरा रंगा का फ्लो होने का अर्थ है कि आपके गर्भाशय में यह म्यूकस और ब्लड काफी वक़्त से जमा था और पुराण हो चूका है, जो अब फ्लो के जरिये बाहर निकल रहा है।  

2. पीरियड ब्लड का रंग लाल होना 

सामान्य तौर पर सभी महिलाओं में पीरियड फ्लो के समय लाल रंग का ब्लड ही फ्लो होता है। यह इंडीकेट करता है कि आपका पीरियड ब्लड फ्रेश है और यह काफी तेज़ी से फ्लो हो रहा है। यह बिलकुल सामान्य ब्लड फ्लो होता है और इससे घबराने की कोई जरुरत नहीं। 

3. हलके लाल रंग का फ्लो 

Advertisment

अगर आपको हल्के लाल रंग का फ्लो हो रहा है तो इसका मतलब है कि आप स्वस्थ हैं।आमतौर पर पीरियड के दूसरे दिन ऐसा फ्लो होता है।  विशेषज्ञों की मानें तो लंबी पीरियड साइकिल वालों में ही ऐसा फ्लो होता है जो बाद में कुछ गाढ़ा हो जाता है। 

4. काला या बहुत ही गाढ़ा पीरियड फ्लो 

यह एक खतरे का संकेत है। बहुत ही कम केस में देखा गया है कि महिलाओं में काला रंग का पीरियड ब्लड फ्लो हुआ हो। हो सकता है कि आपके गर्भाशय में संक्रमण हो या फिर ये गर्भपात का भी सूचक हो सकता है। अगर आपको पीरियड्स के सभी दिनों में काले रंग का ब्लड फ्लो हो रहा हो तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें। 

5. नारंगी या हलके गुलाबी रंग का ब्लड फ्लो 

जब खून, गर्भाशय के ऊपरी हिस्से के तरल के साथ मिलकर फ्लो होता है तो इसका रंग नारंगी होता है। या फिर कभी कभी महिलाओं के शरीर में खून की एत्निकामी आ जाती है कि पीरियड्स तो समस्य से आते हैं लेकिन फ्लो के दौरान ब्लड उपलब्ध नहीं होता और खून की कमी के कारण इसका रंग हल्का गुलाबी हो सकता है। इस बात तो हलके में लेना सही नहीं। किसी गंभीर इन्फेक्शन होने का खतरा बने उससे पहले आप डॉक्टर से सम्पर्क करें। 

पीरियड ब्लड का कलर