Summer Tips: गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए रखें इन 5 बातों का ध्यान

जैसे जैसे तापमान बढ़ रहा हीट स्ट्रोक जिसे लू भी कहते है का खतरा बढ़ता जा रहा। गर्मियों में अगर आपको भी किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो आप इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स को अपनाकर हीट स्ट्रोक से बच सकती है।

author-image
Simran Kumari
New Update
Heat stroke

Photograph: (Freepik)

Keep These 5 Things In Mind To Avoid Heatstroke In Summer: गर्मी असर अभी से दिखाना शुरू हो गया है। बाहर काम करने वाले लोगों को शायद ही ये मौसम पसंद हो। अगर गर्मियों में बाहर किसी काम के लिए जाना हो तो आपको एक बार हीट वेव यानी लू inलगने का ख्याल जरूर आने लगता है। जैसे जैसे गर्मियां पास आ रही है वैसे वैसे हीट स्ट्रोक यानी लू लगने का खतरा बढ़ता ही जा रहा। गर्मियों में तपती धूप और बढ़ती गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक जैसी खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जब शरीर का तापमान ज्यादा बढ़ जाता है और उसे ठंडा रखने की प्रक्रिया सही तरीके से काम नहीं कर पाती, तो यह स्थिति उत्पन्न होती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में बाहर जाते वक्त हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कुछ बातों पे ध्यान देना जरूरी है। 

Advertisment

गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कौन सी पांच बातें महत्वपूर्ण हैं। 

1. हाइड्रेटेड रहे

गर्मियों में शरीर से पसीना ज्यादा बहता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। पानी की कमी से शरीर में गर्मी बढ़ने का खतरा अधिक होता है, जो हीट स्ट्रोक का कारण बन सकता है। इसलिए आपका हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। दिनभर में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पिए , साथ ही खीरा, तरबूज, दही जैसे खाद्य पदार्थों का भी सेवन की जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो। इसके अलावा, अगर आप बहुत ज्यादा पसीना बहाते हैं तो इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त ड्रिंक भी पी सकते हैं।

Advertisment

 2. हल्के कपड़ों का करे चुनाव

गर्मियों में ढीले–ढाले, हल्के और सूती कपड़े पहनने चाहिए । इससे शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। बाहर निकलते समय तंग और भारी कपड़े पहने से बचे। ऐसे कपड़े पसीने को सोखने में दिक्कत पैदा करते हैं, इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा हल्के रंग के और आरामदायक कपड़े पहनें जो फुल स्लीव हो ताकि शरीर को ठंडक मिल सके और हवा का संचरण भी हो सके।

3. धूप से बचे

Advertisment

गर्मियों में धूप काफी तेज होती है लेकिन दोपहर के समय सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा तीव्र होती हैं। इस दौरान धूप में बाहर निकलने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर पर छाता , कैप रखें , कपड़ा बांधे और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर से करें। साथ ही धूप का चश्मा भी लगाए। धूप में ज्यादा समय बिताने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए अगर संभव हो तो दोपहर के समय अंदर ही रहे। गर्मी में तेज धूप से आने के बाद तुरंत पानी न पिए, ये हिटस्ट्रोक गर्मी में तेज धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी पीने से कई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती है।

4. शरीर को गर्मी से बचाए 

शरीर को गर्मी से बचाकर ठंडा बनाने का प्रयास करे। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप कई तारीके और उपाय अपना सकते हैं। जैसे ठंडे पानी से नहाना, ठंडी हवा के लिए पंखा , कूलर या ए.सी का उपयोग करना। इसके अलावा, ठंडे पानी से भरी बोतल या आइस पैक से शरीर के तापमान को नियंत्रित कर सकते है। अगर आपको बहुत ज्यादा गर्मी महसूस हो, तो चेहरे, गर्दन और कलाई पर ठंडा पानी छिड़कें या बर्फ भी रगड़ सकते है।

Advertisment

 5. अत्यधिक शारीरिक श्रम से बचे

गर्मियों में शारीरिक श्रम के दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में अत्यधिक शारीरिक श्रम से बचना चाहिए, खासकर दिन के गर्म समय में कोई शारीरिक गतिविधि न करें। अगर आपको शारीरिक काम करना ही है, तो उसे सुबह या शाम के ठंडे समय में करें। इसके अलावा, शारीरिक श्रम के दौरान बीच-बीच में पानी पीते रहें। अपने शरीर को मौसम से हिसाब से ढालने की कोशिश करे।लेकिन बचाव भी जरूरी है।

गर्मी Heatstroke हीट वेव