Advertisment

Kidney Stones के क्या हैं लक्षण?

किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी, एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है जो दुनियां के लगभग 5% आबादी को प्रभावित करती है। यह तब बनती है जब गुर्दे में मिनरल और नमक जमा होकर ठोस क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं।

author-image
Saniya Naaz
New Update
किडनी

(Image credit: Pinterest)

Kidney Stones: किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी, एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है जो दुनियां के लगभग 5% आबादी को प्रभावित करती है। यह तब बनती है जब गुर्दे में मिनरल और नमक जमा होकर ठोस क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं। किडनी स्टोन के लक्षण व्यक्ति की सेहत, पथरी के आकार और स्थान के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। 

Advertisment

किडनी स्टोन के प्रमुख लक्षण

1. गंभीर दर्द

किडनी स्टोन का सबसे आम लक्षण अत्यधिक दर्द है। यह दर्द आमतौर पर पीठ के निचले हिस्से में, पेट के साइड में या कमर के आसपास होता है। यह अचानक शुरू होता है और समय के साथ बढ़ता है। दर्द इतने तेज़ी से होता है कि व्यक्ति को आराम पाना मुश्किल हो सकता है।

Advertisment

2. पेशाब में दर्द

जब पथरी मूत्रमार्ग (Urethra) में प्रवेश करती है, तो पेशाब करते समय जलन या दर्द का अनुभव हो सकता है। यह लक्षण अक्सर पथरी के मूत्रमार्ग में होने पर अधिक महसूस होता है।

3. पेशाब का रंग बदलना

Advertisment

किडनी स्टोन के कारण पेशाब का रंग बदल सकता है। यदि इसमें ब्लड होता है, तो पेशाब लाल, गुलाबी या भूरा हो सकता है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है और इसकी चिकित्सा आवश्यक होती है।

4. पेशाब बारंबार होना 

किडनी स्टोन के कारण यूरीन में खिंचाव होने लगता है, जिससे व्यक्ति को बार-बार पेशाब करने की आवश्यकता महसूस होती है। कभी-कभी यह पेशाब की मात्रा कम होती है।

Advertisment

5. मतली और उल्टी

किडनी स्टोन के दर्द के कारण कई लोगों को मतली या उल्टी का अनुभव हो सकता है। यह लक्षण दर्द की तीव्रता के कारण उत्पन्न बुखार और ठंड लगना अगर किडनी स्टोन के कारण Urethra में इंफेक्शन हो जाता है, तो बुखार और ठंड लगने के लक्षण भी प्रकट हो सकते हैं। इस स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है।

7. भूख में कमी

Advertisment

 लगातार दर्द और असुविधा के कारण व्यक्ति की भूख में कमी हो सकती है। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Kidney किडनी की समस्याएं किडनी डैमेज Kidney Stones किडनी स्टोन Healthy Kidney
Advertisment