जानिए नारियल की चटनी के फायदों के बारे में

author-image
Swati Bundela
New Update

वैसे तो नारियल हर तरीके से बहुत फायदेमंद हुआ है। चाहे वो नारियल का तेल हो या नारियल का पानी; इससे हमेशा हमे कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स मिलते रहें हैं। आज हम बात करेंगे साउथ इंडियन फेमस नारियल की चटनी के बारे में, जो स्वाद में तो लाज़वाब होती ही है साथ ही इसके फायदे भी बेमिशाल हैं।   

Advertisment

जानिए नारियल की चटनी के फायदों के बारे में 

सबसे पहले कच्चे नारियल का छिलका उतार कर नारियल को धोइये और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिये।उसके बाद मिक्सी में नारियल, हरा धनिया, हरी मिर्च, नीबू का रस (दही), नमक और थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पीस लीजिये। अब चटनी को किसी बाउल में निकाल कर उसमें अपने स्‍वाद अनुसार पानी मिला लीजिये। एक छोटी कढ़ाई में तेल गर्म कीजिये और उसमें राई डाल कर हल्का सा भून लीजिये। उसके बाद उसमें करी पत्ता व लाल मिर्च डालकर गैस बंद कर दीजिये और अब इस तड़के को चटनी में मिला दीजिये। नारियल की चटनी तैयार है।

बच्चों के लिए है फायदेमंद 

Advertisment

नारियल में प्रचुर मात्रा में विटामिन , खनिज , शक्कर के घटक ,फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और वसा होती है। यह शरीर में बढ़ने वाली फैट या चर्बी को कम करता है। नारियल में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। जिन बच्‍चों की इम्युनिटी कमजोर होती है उन्हें नारियल चटनी जरूर खिलानी चाहिए।यह बच्चों के इम्युनिटी लेवल को बढ़ता है।इसमें 5.1 माइक्रोग्राम सेलेनियम होता है।

महिलाओं को भी नारियल की चटनी खानी चाहिए 

नारियल चटनी महिलाओं में वजन कम करने में भी मददगार है। अक्सर देखा जाता है कि जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे उनके शरीर में रक्त की कमी हो जाती है। ऐस में उनके शरीर में आयरन की कमी से होटी है जिससे कई बीमारियाँ हो जाती हैं। नारियल की चटनी खाने से शरीर में रक्त और आयरन की कमी दूर होती है। इससे एनीमिया की बीमारी में भी बहुत फायदा होता है। इसीलिए महिलाओं को नारियल की चटनी का सेवन करना चाहिए। 

Advertisment

पुरुषों के लिए फायदेमंद

पुरुषों में नपुंसकता की बीमारी से बचने में नारियल की चटनी सहायक होती है। आप चाहें तो कच्‍चे नारियल की बजाए सूखे नारियल की चटनी भी बना सकते हैं। सूखे नारियल में सेलेनियम होता है जो पौरुष शक्ति को बढ़ाता है। नारियल चटनी खाने से पुरुषों की सेक्‍स पावर भी बढ़ती है।

नारियल की चटनी के फायदे