Period Panty: क्या पीरियड पैंटी है सेफ, जाने इसके फायदे और नुकसान

पीरियड्स को और कंफर्टेबल बनाने के लिए नए नए प्रोडक्ट्स मार्केट में आते रहते हैं जो किसी को पसंद आते हैं किसी को नहीं। इसी में एक नया नाम है पीरियड पैंटी जो नॉर्मल पैंटी की तरह दिखता है पर पीरियड्स के लिए डिज़ाइन किया गया hai।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Period panty

Period panty Photograph: (Freepik)

Know the pros and cons of period panty: पीरियड पैंटी जिसे मेंस्ट्रुअल अंडरवियर भी बोला जाता है, आजकल महिलाओं के बीच बहुत पॉपुलर है क्योंकि इसे पीरियड्स में उसे करके वापस इस्तेमाल किया जा सकता है। एनवायरनमेंट फ्रेंडली भी है क्योंकि सैनिटरी पैड डिस्पोजेबल नहीं होते हैं और गन्दगी फैलते हैं। ये पैंतीस ऐसे मटेरियल से बनी होती हैं जो पहनने में कंफर्टेबल हो और इसके बीच एक लेयर होती है जो ब्लड को लीक नई करने देती जिससे कपड़े नहीं गंदे होते हैं। इसे धो कर वापस पहना जा सकता है पर इसके भी कुछ अपने फायदे और नुकसान हैं क्योंकि ये भी एक नए एक्सपेरिमेंट की तरह है। इसमें भी सही ब्रैंड से पैंटी खरीदना, मटेरियल की पहचान और सोखने की कैपेसिटी सब अलग अलग होता है। इसके अलावा लोगों में भरी इनसिक्योरिटी भी इस प्रोडक्ट के सफल और असफल होने अपना योगदान देगी। तो चलिए जानते हैं पीरियड पैंटी के कुछ फायदे और नुकसान। 

क्या पीरियड पैंटी है सेफ, जाने इसके फायदे और नुकसान

1. भारी फ्लो

Advertisment

पहले और दूसरे दिन पीरियड्स के दौरान बहुत हैवी ब्लीडिंग होती है जिसके कारण सैनिटरी पैड भी कम से कम 5 से 6 घंटे में बदलना पड़ता है। पीरियड पैंटी में भी फ्लो सोखने की लिमटेड कैपेसिटी होती है जिसके कारण इसे भी बदलना पड़ता है।

2. स्किन इरीटेशन 

सिंथेटिक या मिक्सड फैब्रिक के कारण सेंसिटिव स्किन वालों को दिक्कत हो सकती है क्योंकि इन कपड़ों से रैशेज की समस्या बढ़ जाती है। इसकी जगह पर 100% कॉटन वाली पैंटी को चुने जो स्किन को इरिटेट न करे।

3. धोने की समस्या 

हर इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह से धोना ज़रूरी होता है ताकि बैक्टीरिया का ग्रोथ न हो जाए। इसके लिए पहले ठंडे पानी में इसे कुछ घंटे भिगोकर रखें और फिर डिटर्जेंट से धो कर धूप में अच्छे से सुखाएं ताकि सारी गंध और गंदगी निकल जाए।

4. फिटिंग की दिक्कत

Advertisment

हर ब्रांड अलग अलग साइज की पैंटी बनाते है जिससे उनके साइज चार्ट भी अलग होते हैं। अच्छी फिटिंग के लिए प्रॉपर साइज के अनुसार पैंटी लेना अच्छा रहेगा। लिकेज का सबसे बड़ा कारण सही फिटिंग न होना ही है जिसके ढीले होने की वजह से ब्लड लीक हो जाता है।

5. सही ब्रैंड चुनना

सबसे पहले पैंटी के फैब्रिक मटेरियल देखे। कोशिश करें शुद्ध कॉटन या बांस चुने जो सॉफ्ट रहता है स्किन पर। इसके बाद देखें कि कितनी देर तक और कितना फ्लो सोख सकता है। फिटिंग और शेप भी देखें और कोशिश करें हाइ वेस्ट और ज़्यादा कवरेज वाली पैंटी हो। 

Period Period Panty CONS PROS