Advertisment

Health: नाश्ते में बनाएं प्रोटीन युक्त डिश, वजन होगा कम, मसल्स मज़बूत

मानव शरीर की प्रत्येक कोशिका में प्रोटीन होता है। प्रोटीन की मूल संरचना अमीनो एसिड की एक सीरीज है। आपको अपने खाने में प्रोटीन की आवश्यकता होती है ताकि आपके शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद मिल सके।

author-image
Priya Rajput
New Update
Protein image

Make Protein Filled Dish for Breakfast(Image Credit: Wikipedia)

Protein: बहुत से लोग नाश्ते में पराठा, नूडल्स, ब्रेड जैम, ब्रेड बटर, पूरी-सब्जी जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं। इन चीजों से आपको स्वाद तो मिलता है और पेट भी भरता है, लेकिन यह चीजें धीरे-धीरे शरीर को बीमार बना सकती हैं। इसके अलावा इस तरह की चीजों का सेवन शरीर में मोटापा और उसे सुस्त बना सकता है। दरअसल आपको नाश्ते में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जिनके सेवन से वजन कम करने और शरीर को ताकतवर बनाने में मदद मिल सकती है।

Advertisment

प्रोटीन युक्त डिश

1. दलिया

दलिया डाइट्री फाइबर और प्रोटीन का भंडार होता है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है। नियमित रूप से इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज जैसी समस्या से बचने में मदद मिल सकती है। आप इसे नमकीन और मीठा दोनों तरह से बना सकते हैं। पोषण बढ़ाने के लिए कुछ ड्राई फ्रूट जरूर डालें।

Advertisment

2. अंकुरित सलाद

अंकुरित सलाद न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह रोजाना की फाइबर और प्रोटीन की जरूरत को भी पूरा करने का एक बेहतर तरीका है। इसके अलावा, यह हल्का नाश्ता है जिसे बनाना और आसान है। इससे आपके शरीर को विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।

3. अंडा या पनीर भुर्जी

Advertisment

पनीर या अंडे की भुर्जी एक प्रोटीन से भरपूर डिश है जिसे आपको अपने नाश्ते में ज्यादा शामिल करना चाहिए। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें विभिन्न तरह की सब्जियां मिक्स कर सकते हैं। यह बच्चों के लिए भी बेहतर डिश है। आप भुर्जी के साथ आटे वाले ब्रेड ले सकते हैं।

4. पोहा

पिछले कुछ सालों में पोहा नाश्ते के लिए एक बेहतर विकल्प बन गया है। पोहा एक ऐसी चीज है जिसमें आप अपनी पसंद की चीजें शामिल कर सकते हैं। यह पेट के लिए हल्का होता है लेकिन आपके पेट को भर देता है। इसके अलावा पोहा कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर और फैट का भी बेहतर स्रोत है। प्रोटीन को बढ़ाने के लिए आप इसमें कुछ मूंगफली मिला सकते हैं।

5. ओट्स

फाइबर से भरपूर होते हैं इसलिए ये बिना फाइबर वाले नाश्ते की तुलना में पेट को जल्दी भरते हैं। ये खून में ग्लूकोज़ के रिलीज़ को धीमा करते हैं और इससे लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास होता है और लगातार खाने की आदत छूट जाती है। जो लोग नियमित रूप से ओट्स खाते हैं उनका वज़न स्थिर रहता है और मोटापे का खतरा कम होता है।

प्रोटीन
Advertisment