Advertisment

Depression : डिप्रेशन में एक महिला की मानसिक स्थिति

हर समय थका हुआ महसूस कर सकती हैं, नींद में परेशानी हो सकती है और भूख में भी बदलाव आ सकता है। साथ ही निराशा, बेकार होने या कुछ नहीं कर पाने का भाव भी महसूस कर सकती हैंl

author-image
Anusha Ghosh
New Update
png 1

Mental state of a woman in depression : एक तरह की मानसिक बीमारी है, जो व्यक्ति के मूड, भावनाओं और सोचने के तरीके को प्रभावित करती है। इस दौरान महिलाएं चीज़ों में रुचि खो सकती हैं, हर समय थका हुआ महसूस कर सकती हैं, नींद में परेशानी हो सकती है और भूख में भी बदलाव आ सकता है। साथ ही निराशा, बेकार होने या कुछ नहीं कर पाने का भाव भी महसूस कर सकती हैं।

Advertisment

ये कुछ खास समस्याएं हैं, जो डिप्रेशन के साथ महिलाओं को प्रभावित करती हैं 

1.दुख और निराशा

दुनिया धुंधली और निराशाजनक लग सकती हैं, हर चीज़ फीकी पड़ जाती है और भविष्य के बारे में कोई उम्मीद नहीं रहती।

Advertisment

2.रुचि का ना होना

जो चीजें पहले खुशी देती थीं, उनमें अब मजा नहीं आता शौक, खेल, मनोरंजन, घूमना- फिरना - हर चीज़ फीकी लगने लगती है। यहां तक ​​कि खाने का भी मन नहीं करता , उदासी और जड़ता की भावना को बढ़ावा देता है।

3.ऊर्जा में कमी

Advertisment

हर काम करने में बहुत थकावट महसूस होती है, छोटे से छोटा काम भी बहुत बड़ा लग सकता है और उसे करने की हिम्मत नहीं होती।

4.अत्यधिक नींद या नींद में कमी

कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा नींद आने लगती है, तो कुछ को रात भर नींद नहीं आती। नींद में कमी, चिंता, एकाग्रता में कमी और थकान को बढ़ा सकती है।

Advertisment

5.अपराध बोध और बेकार महसूस करना

डिप्रेशन से विचारों का एक चक्र पैदा होता हैl इन विचारों में खुद को दोष देना, अतीत की गलतियों पर पछतावा, और भविष्य के बारे में चिंता शामिल हो सकती है। ये विचार अपराध बोध और बेकार महसूस करने की भावना को बढ़ाते है।

6.आत्महत्या के विचार

Advertisment

डिप्रेशन के गंभीर मामलों में, मौत इकलौता रास्ता लगने लगती है और आत्मघाती विचार आ सकते हैं। अगर आपको अपने या किसी करीबी के बारे में ऐसी चिन्ता है, तो तुरंत मदद लेनी चाहिए।

7.शारीरिक समस्याएं

शारीरिक पीड़ा, जैसे बदन दर्द, सिरदर्द, या पेट की समस्याएं भी हो सकती हैंl असर दिमाग के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। वजन में अचानक कमी या बढ़ोतरी, भूख में बदलाव और नींद में गड़बड़ी जैसे शारीरिक लक्षण भी हो सकते हैं।

महिला डिप्रेशन
Advertisment