/hindi/media/media_files/o0BwbMvGzGx6yyBWN66Q.png)
सुबह की शुरुआत सिर्फ एक दिन की शुरुआत नहीं होती, बल्कि यह पूरे शरीर और मन के लिए बेहद अहम होती है। जिस तरह से हम अपने दिन की शुरुआत करते हैं, उसका असर पूरे दिन की ऊर्जा, सेहत और मानसिक स्थिति पर पड़ता है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। आइए जानते हैं कि सुबह उठते ही कौन-सी तीन गलतियां करने से सेहत बिगड़ सकती है।
सुबह उठते ही ये 3 गलतियां करने से बिगड़ सकती है सेहत
1. उठते ही मोबाइल देखना
सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल देखना आजकल आम आदत बन चुकी है। लोग अलार्म बंद करने के बाद सीधे सोशल मीडिया, ईमेल या न्यूज चेक करने लगते हैं। लेकिन यह आदत हमारे दिमाग और शरीर दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
जब हम सुबह उठते हैं, तो हमारे दिमाग को धीरे-धीरे सक्रिय होने की ज़रूरत होती है। लेकिन मोबाइल की स्क्रीन से आने वाली ब्लू लाइट और अचानक मिलनी वाली ढेर सारी जानकारी दिमाग को तुरंत अलर्ट मोड में डाल देती है। इससे स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है और मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, यह आदत आंखों की रोशनी और गर्दन के दर्द जैसी समस्याओं को भी जन्म दे सकती है।
2. बिना पानी पिए दिन की शुरुआत करना
रातभर सोने के बाद शरीर में हल्का डिहाइड्रेशन हो जाता है। अगर सुबह उठते ही पानी नहीं पिया जाता, तो यह समस्या और बढ़ सकती है। शरीर से टॉक्सिन्स निकालने के लिए और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए सुबह खाली पेट पानी पीना बेहद जरूरी होता है।
अगर आप सुबह उठकर सीधे चाय या कॉफी पीते हैं और पानी नहीं पीते, तो इससे पेट की एसिडिटी बढ़ सकती है। लंबे समय तक ऐसा करने से डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स और कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए दिन की शुरुआत हल्के गुनगुने पानी से करना सबसे बेहतर होता है।
3. अचानक झटके से उठना
सुबह अलार्म बजते ही तेजी से उठकर खड़े हो जाना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सोते समय हमारा शरीर पूरी तरह से रिलैक्स मोड में होता है, और अचानक तेज़ी से उठने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। इससे चक्कर आना, ब्लड प्रेशर कम होना या सिरदर्द जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
आदर्श तरीका यह है कि सुबह उठने के बाद कुछ सेकंड तक बिस्तर पर ही बैठे रहें, हल्की स्ट्रेचिंग करें और फिर धीरे-धीरे खड़े हों। इससे शरीर को नई स्थिति में ढलने का समय मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से चलता है।
सुबह की आदतें हमारी सेहत पर गहरा प्रभाव डालती हैं। अगर आप इन गलतियों को अपनी दिनचर्या से हटा देते हैं, तो आप न सिर्फ दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे, बल्कि लंबी उम्र तक स्वस्थ भी रह सकते हैं। इसलिए मोबाइल से दूरी बनाएं, दिन की शुरुआत पानी से करें और धीरे-धीरे उठने की आदत डालें। स्वस्थ जीवनशैली की शुरुआत सही आदतों से ही होती है!