Advertisment

Morning Health: बिस्तर छोड़ने से पहले सुबह-सुबह करें ये योगासन

सुबह की शुरुआत आप अपने बिस्तर पर लेटे हुए भी छोटी-छोटी योग क्रियाओं का अभ्यास करके अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। योग कई तरह से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है

author-image
Kavya Gupta
New Update
Morning Health (freepik)

(Image Source: freepik)

Morning Yoga Before Leaving Bed: घर और बाहर के काम की भारी जिम्मेदारियों के बावजूद, थोड़ी सी एक्सरसाइज से भी आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं। योग या एक्सरसाइज द्वारा आप अपने दिन को संतुलित रूप से शुरू कर सकते हैं साथ ही तनाव को कम कर सकते हैं। सुबह की शुरुआत आप अपने बिस्तर पर लेटे हुए भी छोटी- छोटी योग क्रियाओं का अभ्यास करके अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। योग कई तरह से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। इससे शारीरिक और मानसिक स्तिथि में सुधार हो सकता है। योग करने से तनाव कम होता है और मनोबल बढ़ता है, जिससे आपका जीवन स्वस्थ और सुखमय बन सकता है।

Advertisment

बिस्तर छोड़ने से पहले सुबह-सुबह करें ये योगासन

1. अनुलोम विलोम

अनुलोम विलोम एक प्राणायाम है जो नाक के माध्यम से सांस लेने में मदद करता है। अनुलोम विलोम प्राणायाम मानसिक शांति, सांस को सुधारने में मदद करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान कर सकता है। प्रतिदिन कुछ मिनट के लिए इसे करने से आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

Advertisment

2. बटरफ्लाई आसन 

एक सरल योगासन है जो हमारी लोअर बॉडी की मांसपेशियों को स्थिर करने में मदद करता है। बटरफ्लाई आसन हृदय की परेशानियों को कम करने, पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने और हिप्स को स्थिर करने में मदद कर सकता है। इसे धीरे-धीरे और सावधानीपूर्वक करें और यदि आपमें किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह भी ले सकते है।

3. भुजंगासन

Advertisment

भुजंगासन या कोबरा पोज कहे जाने वाला यह एक ऐसा आसन है जो, पूरे शरीर को अच्छी स्थिति में रखने में मदद करता है और साथ ही कमर की स्थिति में भी सुधार करने में मदद करता है। यह आसन कमर, हृदय, फेफड़ों और पेट की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान कर सकता है। समय के साथ आप इसे बढ़ा सकते हैं।

4. पवनमुक्तासन 

एक बहुत ही पोपुलर योगासन है जो पेट की गैसों को कम करने, कमर की मांसपेशियों को मजबूत करने और आंतरिक अंगों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। पवनमुक्तासन से पेट की गैसें कम हो सकती हैं, कमर की मांसपेशियाँ मजबूत हो सकती हैं और पेट स्वस्थ रह सकता है। यह आसन शरीर को सही संचालन रखने में मदद करता है और मानसिक स्थिति में भी सुधार कर सकता है।

5. विपरीत करणी 

एक ऐसा योगासन है जो पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेट करने का काम करता है। विपरीत करणी से सिर, कंधे, कमर और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसका नियमित अभ्यास कमर और पूरे शरीर को बैलेंस रखने में सहायक हो सकता है और मानसिक चिंता को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

Yoga योग एक्सरसाइज सुबह
Advertisment