New Skin Disease: क्या है हाथ, पैर और मुंह रोग? बच्चों के लिए है खतरा

author-image
Swati Bundela
New Update
new skin disease

हाथ, पैर और मुंह रोग

आजकल वायरस से संबंधित बीमारियों में इजाफा हो रहा है। उनमें से कुछ तो अत्यधिक संक्रामक रोग होते हैं। ऐसी बीमारियों से जुड़ी तमाम जानकारियों से खुद को अपडेट रखना जरूरी है। यदि आप माता-पिता हैं तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने आप को उस बीमारी की जानकारी से अपडेट रखें जो आपके बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। एक ऐसी बीमारी जो शायद आपके बच्चे के लिए खतरा बन सकती है वह है हाथ, पैर और मुंह की बीमारी। आइए जानते हैं इस बीमारी से जुड़ी पूरी जानकारी।

क्या है हाथ, पैर और मुंह रोग?

Advertisment

हाथ-पैर और मुंह की बीमारी एक अत्याधिक संक्रामक रोग है। यह बीमारी कॉक्ससैकी वायरस के एक समूह के कारण होता है। यह रोगी के सीधे संपर्क में आने से आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है साथ ही मक्खियों से भी यह रोग फैल सकता है। रोग मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है।

लक्षण :-

हाथ, पैर और मुँह के रोग से ग्रसित होने पर आप तीन से छः दिनों में इन लक्षणों को अनुभव कर सकते हैं। इनमें-
• हल्का या तेज बुखार 
• सर दर्द होना
• गला खराब होना
• मुंह में लाल छाले होना
• हाथों और पैरों के तलवों में लाल चकत्ते हो जाना।
• चिड़चिड़ापन
• भूख न लगना

अपने बच्चों में इन लक्षणों का ध्यान रखें। कुछ भी महसूस करने पर डॉक्टर से संपर्क करे। हालांकि यह कोई लाइलाज बीमारी नही है। इससे खबराने की आवश्यकता नही है इसका इलाज संभव है। दवा के बाद 7 से 10 दिनों के बीच में इसके लक्षण दूर हो जाते हैं। इसके बाद आपका शरीर रोग के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेता है। लेकिन दवाइयों से बेहतर है कि आप बीमारी के संपर्क में आने से पहले अपने बच्चों और अपना बचाव करे।

बचाव के उपाय:-

Advertisment

• अपने आस-पास सफाई का खास ध्यान रखें 
• लगातार हाथ धोते रहे
• बच्चों को हाथ धोने और सैनिटाइजर के इस्तेमाल पर जोर दें
• भीड़ की जगह पर चीजों को छूने से बचे और फेस मास्क का प्रयोग करें 
• आपस में बर्तन या अन्य सामान शेयर ना करे

baby baby health