Advertisment

Painful Sex After Delivery? जानें डिलीवरी के कितने दिन बाद कर सकते हैं सेक्स

author-image
New Update

हमारे समाज में सेक्स हमेशा से एक ऐसा विषय रहा है जिस पर लोग खुलकर चर्चा करने से कतराते हैं। और जो लोग खुलकर इन विषयों पर बात करते हैं वह उन्हें गंदी नजरों से देखते हैं। सेक्स सभी व्यक्तियों की शारीरिक जरूरत है चाहे वह लड़का हो या लड़की। हमें इस विषय पर खुलकर और कंफर्टेबल होकर बात करने की जरूरत है।

Advertisment

सेक्स महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए एक अच्छा अनुभव होना चाहिए। अगर उन्हें सेक्स के दौरान किसी भी तरह का दर्द होता है तो उन्हें इसके बारे में अपने साथी या अपने किसी करीबी इंसान से बात करनी चाहिए।

ऐसा कहा जाता है कि 75 प्रतिशत महिलाएं सेक्स के दौरान दर्द महसूस करती हैं लेकिन वह किसी से शेयर नहीं कर पाती। कुछ महिलाओं को यह कभी-कभी होता है लेकिन कुछ को हमेशा होता है। यह आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी भी हो सकती है। इसलिए आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपने डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

डिलीवरी के बाद दर्द क्यों होता है?

Advertisment

प्रेगनेंसी एक महिला के शरीर में कई तरह के परिवर्तन लाती है। यह केवल शरीर ही नहीं बल्कि जिंदगी में भी बेहद बदलाव लाती है। शरीर में हार्मोन में बदलाव ही होते हैं। डिलीवरी के आखिरी महीने में सेक्स करने से बचते हैं। इसलिए जब आप 4 से 5 महीनों के बाद सेक्स करते हैं तो यह आपके लिए दर्दनाक हो सकता है।

इस दर्द का कारण 4 महीनों का गैप, गर्भावस्था की थकावट, एक बच्चे को जन्म देना, आदि हो सकते हैं। रात को जाग जाग गए बच्चे को दूध पिलाने के कारण वेजाइना ड्राइनेस भी हो सकती है जिसके कारण सेक्स करते समय दर्द होता है। इसलिए डिलीवरी के बाद सेक्स के दौरान थोड़ा दर्द होना तो संभव है लेकिन अगर यह अधिक हो तो अपने डॉक्टर से बात करें।

डिलीवरी के कितने समय बाद सेक्स?

Advertisment

अगर आप सेक्स करने के लिए बेताब हो रहे हैं तो डिलीवरी के तुरंत बाद ऐसा बिल्कुल ना करें। प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में कई बड़े बदलाव आते हैं जिन्हें ठीक होने में वक्त लगता है। इसलिए कम से कम डिलीवरी के 5 से 6 हफ्ते बाद सेक्स करने की कोशिश करें। इसके अलावा प्रेगनेंसी के बाद जवाब सेक्स करते हैं तो कंडोम पहनना एक अच्छा विकल्प है।

डिलीवरी के बाद सेक्स कैसे सुविधाजनक बनाएं

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया फिर डिलीवरी के बाद सेक्स करने के दौरान आपको कुछ तकलीफ हो सकती है। इसलिए आप को जोर जबरदस्ती करके अपने शरीर को तकलीफ देने की जरूरत नहीं है। आपकी मानसिक रूप से तैयार होने का मतलब यह नहीं है कि आप शारीरिक रूप से भी तैयार हैं।

फिर भी ऐसी कुछ चीजें हैं जो डिलीवरी के बाद सेक्स को थोड़ा सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकती हैं। आप रोज व्यायाम कीजिए इससे आपके शरीर में रक्त संचालन मजबूत होगा और आपकी मांसपेशियां धीर टोन में आ जाएंगे। यह आप के गुप्त अंगो के लिए भी फायदेमंद है जिनका सेक्स के दौरान सबसे ज्यादा काम होता है।

सेक्स
Advertisment