Advertisment

5 Benefits Of Carom Seeds: जानें अजवाइन के क्या क्या हैं फ़ायदे

author-image
New Update

अजवाइन भारतीय खाने में आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाला एक खाद्य पदार्थ है। बाजार में इसके साबुत बीज ही दिखते हैं लेकिन आप इसका पाउडर बनाकर मसाले के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अजवाइन पोषण से भरपूर होती है। इसमें फाइबर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

Advertisment

इस वजह से यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है। इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के घरेलू उपचार में भी किया जाता है। यह देखने में जीरे की तरह ही हल्का भूरा होता है लेकिन उससे थोड़ा छोटा होता है।

अजवाइन के फ़ायदे -

1. बैक्टीरिया और फंगी से लड़े

Advertisment

अजवाइन में थायमॉल और कार्वक्रोल नाम के एक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया और फंगी की ग्रोथ को रोकने में सहायक है। कुछ स्टडीज में यह पता चला है कि अजवाइन में मौजूद गुण हमें सालमोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया से बचाते हैं। यह बैक्टीरिया फूड प्वाइजनिंग और दूसरी बीमारियों के लिए जिम्मेदार होता है।

अजवाइन किस तरह से बैक्टीरिया और फंगी से लड़ कर उन्हें मारता है इस पर अभी रिसर्च करना जरूरी है।

2. कॉलेस्ट्रॉल लेवल घटाए

Advertisment

अजवाइन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है। यह हमारे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की बीमारी के खतरे को भी कम कर देता है। एक स्टडी में यह पता लगा है कि यह सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम ही नहीं करता बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता भी है। यह हमारे वजन को संतुलित रखने में भी मददगार है।

3. ब्लड प्रेशर करे कम

आजकल ज्यादातर लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। यह समस्या दिल की बीमारी और स्ट्रोक का कारण भी बन सकती है। इसलिए इससे निजात पाना बहुत जरूरी है। रिसर्च के अनुसार अजवाइन में पाए जाने वाला थायमॉल प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

Advertisment

4. खांसी और एयरफ्लो को सुधारे

ऐसा भी पता चला है कि अजवाइन का सेवन करने से खांसी की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है। अजवाइन में ऐसे एंटी कोफिंग गुण होते हैं जो codeine से भी ज्यादा असरदार होते हैं। Codeine खांसी के इलाज के लिए बनाए गए दवाइयां में इस्तेमाल किया जाता है।

अजवाइन हमारे देशों तक हवा के प्रवाह को भी सुधारने में मदद करता है। यह मनुष्य के रेस्पिरेटरी सिस्टम पर किस तरह से असर करता है यह जानने के लिए रिसर्च करना बाकी है।

5. इन्फ्लेमेटरी गुण

इन्फ्लेमेशन अच्छा और बुरा दोनों होता है। छोटे समय के लिए अगर इन्फ्लेमेशन हो तो यह हमारी सेहत के लिए लाभदायक है। लेकिन हमें क्रॉनिक इंफ्लेमेशन हो तो यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। अजवाइन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।

अजवाइन के फ़ायदे
Advertisment