Disadvantages Of Contraceptives: सेक्स करने से पहले यह ज़रूर जान लें

author-image
New Update

सेक्स करते वक्त कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल करने के फायदे तो आपको हर जगह सुनने को मिल जाएंगे। लेकिन आपको यह कोई नहीं बताएगा इसके नुकसान क्या होते हैं। इसके नुकसान के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। लेकिन यह कैसी जागरूकता है?

Advertisment

आप किसी चीज का सकारात्मक पहलू देखकर उसके नकारात्मक पहलू से मुंह नहीं मोड़ सकते।

कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड्स का प्रयोग करने से आपकी मेंस्ट्रुअल हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। केवल इतना ही नहीं इसके हमारी हेल्थ पर और भी कई नुकसान होते हैं। इसलिए हमें सोच समझकर ही इनका इस्तेमाल करना चाहिए। 

कंट्रेसेप्टिव मेथड के नुक्सान -

1. सर दर्द और उल्टी

कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स खाने से आपको सर दर्द, उल्टी और ब्रेस्ट टेंडरनेस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह आपको अच्छा एहसास नहीं कराता। इसकी वजह से आपको पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग भी हो सकती है। 

Advertisment

लोग कॉन्ट्रासेप्टिव के फायदे तो जान लेते हैं लेकिन उसके नुकसान भूल जाते हैं। इसलिए कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से सोच विचार जरूर करें।

2. STDs से सुरक्षा नहीं मिलती

बहुत से लोगों को यह लगता है कि कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल करने से सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिसीज (STDs) होने का खतरा खत्म हो जाता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। 

कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल करने से इन बीमारियों का खतरा कम जरूर हो सकता है लेकिन खत्म नहीं। इसलिए अपनी सेहत के प्रति लापरवाही ना दिखाएं और सावधानी बरतें।

3. ओव्युलेटरी साइकिल

Advertisment

लगातार बिना जांच के कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल करने से आपकी मेंस्ट्रुअल या ओव्युलेटरी साइकिल भी बिगड़ सकती है। यह आपकी मेंस्ट्रूअल हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसलिए नियमित रूप से अपने मेंस्ट्रुअल हेल्थ का चेकअप कराएं।

4. पीरियड्स हो सकते हैं अनियमित

जो महिलाएं कांट्रेसेप्शन के लिए केमिकल पिल्स का सेवन करती हैं उनकी मेंस्ट्रुअल साईकिल और पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। लगातार काफी समय तक इनका सेवन करने से आपके पीरियड्स मिस भी हो सकते हैं।

अगर कुछ वक्त में यह समस्या दूर नहीं होती तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Advertisment

अब कैजुअल सेक्स के कल्चर का भारत में भी चलन हो गया है। इसलिए सेक्स करना अब लोगों के लिए आम बात है। सेक्स करते वक्त कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन उसका उपयोग करने से पहले इसके नुकसान भी जरूर जान लें।

कंट्रेसेप्टिव मेथड के नुक्सान