Advertisment

Low Libido In Women: महिलाओं में लो-लीबीडो के कारण

author-image
Swati Bundela
New Update
anxiety

लो-लीबीडो की समस्या महिलाओं में पुरुषों के मुताबिक ज्यादा पायी जाती है। लो-लीबीडो यानि की महिलाओं में यौन इच्छा की कमी होना। इस कारण से कपल्स के बीच फिजिकल इंटिमेसी में कमी आती है और उनके झगड़ों में बढ़ोतरी होती है। वो चिड़चिड़ापन का शिकार होते हैं और अपने पार्टनर से बोर हो जाते हैं व झगड़ा करने लगते हैं। इस कारण से एक रिलेशनशिप में काफी मनमुटाव पैदा हो सकता है।

Advertisment

यह बात सच है कि सेक्स हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में लो सेक्स ड्राइव का होना ना सिर्फ आपके रिलेशन को प्रभावित करता है बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। इतनी जरूरी है कि आप लो-लीबीडो के लक्षणों और कारणों को पहचाने और समय रहते इसका उपचार करें।

महिलाओं में लो-लीबीडो के कारण

1. शरीर में आयरन की कमी होना

शरीर में खून की कमी होना यानी के शरीर में आयरन की कमी का होना है। अगर आपके शरीर में खून कम होता है तो यह दूसरे अंगों और यौन अंगो तक सही से नहीं पहुंच पाता है। इस कारण आप हर वक्त थकान महसूस करती हैं और आपकी यौन इच्छा प्रभावित होती है। इसके लिए जरूरी है कि आप आयरन से भरपूर फूड्स का अपने डाइट में इस्तेमाल करें।

Advertisment

2. शरीर में हार्मोनल चेंज होना

हमारे शरीर में जिस तरह से हार्मोनल चेंज होता है उसका सीधा सीधा प्रभाव हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। यह हमारे सेक्स जीवन को प्रभावित करता है क्योंकि जिन हार्मोनस पर हमारी यौन इच्छा निर्भर करती है अगर उनकी मात्रा हमारे शरीर में कम हो जाती है तो वह लो-लीबीडो का कारण बनती है।

3. एंजायटी एंड डिप्रैशन

Advertisment

आजकल हर कोई तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। यह हमारे जीवन को काफी प्रभावित करता है। इस कारण हमारे शरीर में बहुत से हार्मोनल चेंज होते हैं। तनाव के कारण हमारे शरीर में उन हार्मोन्स में बढ़ोतरी होती है जिनके कारण हमारी यौन इच्छा प्रभावित होती है। डिप्रेशन और तनाव को ठीक करने के लिए जो दवाइयां हम लेते हैं वह भी हमारी यौन इच्छा को कम करती है।

4. पर्याप्त नींद और आराम न लेना

अगर आप सही से आराम नहीं करती है और 7 से 8 घंटे की एक अच्छी नींद नहीं लेती है तो यह भी आपकी यौन इच्छा को प्रभावित करता है। अच्छी नींद हमारे शरीर में ऊर्जा का निर्माण करती है और साथ ही शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप पर्याप्त नींद लें, अपने शरीर को पर्याप्त आराम दे जिससे आप अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा समय व्यतीत कर सकें।

5. घर के काम और झगड़े

अक्सर महिलाओं को घर के काम इतने होते हैं कि वह थक जाती है जिस कारण उनकी यौन इच्छा कम होती है। इस पर भी अगर आप के रिश्तो में या घर में झगड़े या मनमुटाव हो तो यह भी यौन इच्छा को प्रभावित करता है। क्योंकि ऐसे में आपका मन हमेशा अशांत रहता है और आप सेक्स के बारे में नहीं सोचते हैं। 

LIbido
Advertisment