Remedies for Backpain: युवा महिलाओ में बढ़ रही है पीठ दर्द की समस्या

author-image
Swati Bundela
New Update
backpain

बढ़ती उम्र के साथ-साथ अक्सर सभी को पीठ दर्द की शिकायत होने लगती है। महिलाओं में यह शिकायत काफी आम है। कई सर्वो की माने तो भारत में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को पीठ के दर्द का ज्यादा सामना करना पड़ता है। लेकिन आजकल युवा महिलाओं में भी पीठ दर्द की काफी शिकायत रहती है। 30 साल की उम्र के बाद अधिकतर महिलाओं को पीठ दर्द होने लगता है। पीठ दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन्हीं कारणों और उनके निर्वारण के बारे में।

Advertisment

क्यों होता है पीठ दर्द? 

पीठ के दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो अक्सर महिलाओं के खाने में पोषक तत्वों की कमी के कारण कमर दर्द की तकलीफ हो जाती है। अधिकतर बार खराब तरीके से बैठना भी पीठ दर्द की समस्या को बढ़ावा देता है। बहुत लंबे समय तक खड़े रहना, बैठे रहना या लगातार गाड़ी चलाने से पीठ दर्द बढ़ता है। कभी कभार झटके से खड़े होने पर रीढ़ की हड्डी में तकलीफ हो जाती है और पीठ दर्द का कारण बनता है।

अगर आपके परिवार में पीठ दर्द की कोई हिस्ट्री है तो भी आप पीठ दर्द होने के रिस्क पर होते हैं। महिलाओं को अगर पीरियड्स से संबंधित कोई तकलीफ होती है या गर्भाशय में किसी भी तरह का इंफेक्शन है तो भी पीठ दर्द होने की संभावना काफी होती है।

इसके अलावा अगर आपके शरीर में कैल्शियम या अन्य विटामिन की कमी है उस से भी पीठ दर्द होता है। अगर आपको कशेरुकाओं की बीमारी, रूमेटायड आर्थराइटिस या मांसपेशियों में खिंचाव आदि है तो भी यह पीठ दर्द का कारण होता है।

Advertisment

इन घरेलू उपाय से ठीक करे पीठ दर्द -

1. लहसुन का तेल
पीठ दर्द में लहसुन का तेल काफी आरामदायक होता है। इसे बनाने के लिए आप सरसों के तेल में थोड़ी लहसुन की कलियां उबालकर तैयार कर लें। इसके बाद उसे दर्द वाले हिस्से में लगाए। ऐसा करने से पीठ दर्द कम होगा।

2. अदरक और शहद

इन दोनों में मौजूद पोषक तत्व दर्द ठीक करने में सहायक होते हैं। इसे तैयार करने के लिए आप 15 से 20 ग्राम अदरक को कूटकर पानी में उबाल ले, उसके बाद उसे अच्छे से छान लें। अब इस पानी में शहद डालकर इसका सेवन करें। यह पीठ दर्द में राहत देगा।

3. तुलसी

तुलसी औषधीय गुणों का भंडार है जो हमारे शरीर को बहुत सी बीमारियों से बचाता है। अगर आप रोजाना तुलसी खाएंगे तो पीठ दर्द में काफी राहत मिलती है। इसके लिए तुलसी के पत्तो को रोजाना चाय में डालकर पिएं।

Advertisment
remedies for backpain