Advertisment

Thyroid: महिलाओं में उच्च TSH स्तर के लक्षण

हमारे शरीर में TSH का कार्य थायराइड ग्रंथि को प्रेरित करना है ताकि वह थायराइड हॉर्मोन्स  (T3 और T4) उत्पन्न कर सके। इसके असंतुलन से शरीर कई बीमारियों की जड़ बन जाता है। पुरुषों के मुकाबले यह बीमारी औरतों में ज़्यादा पाई जाती हैं।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Thyroid(freepik)

Image Source: Thyroid(freepik)

Signs Of Elevated TSH In Females: थायराइड ग्रंथि गले के नीचे स्थित होती है और एक छोटी तितली की आकृति की बनी होती है। हमारे शरीर में TSH (थायरॉइड स्टिम्युलेटिंग हॉर्मोन) का कार्य थायराइड ग्रंथि को प्रेरित करना है ताकि वह थायराइड हॉर्मोन्स  (T3 और T4) उत्पन्न कर सके। थायराइड दो प्रकार की होती है। एक स्थिति में थायराइड ग्रंथि अधिक हार्मोन उत्पन्न करती है, जिससे शरीर की गतिविधियाँ बढ़ जाती हैं, उसे Hyperthyroidism कहते हैं। और दूसरी स्थिति में थायराइड ग्रंथि कम हार्मोन उत्पन्न करती है, जिससे शरीर की गतिविधियाँ कम हो जाती हैं जिसे Hypothyroidism बोला जाता हैं। पुरुषों के मुकाबले यह बीमारी औरतों में ज़्यादा पाई जाती हैं।

Advertisment

महिलाओं में उच्च TSH स्तर के लक्षण

1. वजन बढ़ना

हाइपोथायरायडिज्म (थायराइड की कमी) के कारण वजन बढ़ सकता है। इस स्थिति में थायराइड ग्रंथि थायराइड हार्मोन्स कम उत्पन्न करती है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीरे हो जाता है और वजन बढ़ सकता है। ऐसी स्तिथि में वजन का बढ़ना अकस्मक होता है जैसे 3 महीने में 10 किलो बढ़ जाना।

Advertisment

2. उच्च कोलेस्ट्रॉल

थायराइड हार्मोन्स की कमी की वजह से मेटाबॉलिज्म धीरे हो जाता है और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है। यह एक संभावित कारण है जिसके चलते थायराइड से कोलेस्ट्रोल बढ़ सकता है। थायराइड समस्याएं आराम से कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे हृदय स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

3. सुजन 

Advertisment

गले में सुजन थायराइड समस्या के एक संकेत हो सकती है, जो गोइटर (थायराइड स्वेलिंग) या थायराइडिटिस (थायराइड सूजन) की बजह से हो सकती है। गोइटर में थायराइड ग्रंथि में वृद्धि होती है जो गले में सुजन या गोलाकार स्थिति बना सकती है, जबकि थायराइडिटिस में थायराइड ग्रंथि में सूजन और इन्फ्लेमेशन हो सकता है।

4. बालों का झड़ना

थायराइड की कमी या अधिकता के कारण बालों का झड़ना हो सकता है। हाइपोथायरायडिज्म (थायराइड की कमी) के दौरान, थायराइड हार्मोन की कमी होती है जिससे बालों का समर्थन कम हो जाता है और वे झड़ सकते हैं। इसके अलावा, थायराइडिटिस और थायराइड स्वेलिंग (गोइटर) भी बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं।

Advertisment

5. धड़कन का बढ़ना या धीरे होना

थायराइड समस्या के कारण हृदय की धड़कन में बदलाव हो सकता है। हाइपोथायरायडिज्म (थायराइड की कमी) के दौरान, हृदय धड़कन कम हो सकती है, जबकि हाइपरथायरायडिज्म (थायराइड की अधिकता) के दौरान हृदय धड़कन तेज हो सकती है। दिल की धड़कन में किसी भी असमान्यता या अनुभूति के लिए, डॉक्टर से मिलकर सही तरीके से जाँच करवाना हमेशा सुरक्षित है।

6. पीरियड्स संबंधी परेशानियां

Advertisment

 महिलाओं की मासिक धर्म (पीरियड्स) में अनियमितता हो सकती है। थायराइड हार्मोन्स की संतुलन में कमी या अधिक होने से मासिक धर्म की सामान्य साइकिल में कमी आ सकती है। साथ ही अनियमित मासिक धर्म, अधिक ब्लीडिंग, या मासिक धर्म की कमी की समस्याएं भी हो सकती हैं। इससे महिलाओं में फर्टिलिटी (गर्भावस्था की क्षमता) पर भी असर पड़ सकता है।

7. मांसपेशियों में दर्द

ऐसी अवस्था में मांसपेशियों का दर्द सामान्य अवस्था हैं। हाइपोथायरायडिज्म की स्तिथि में व्यक्ति थका हुआ, उदास, या असामान्य भावनाओं में हो सकता है वही दूसरी ओर हाइपरथायरायडिज्म की स्तिथि में व्यक्ति चिड़चिड़ा या अधिक चिंतित हो सकता है।

Advertisment

8 घबराहट

थायराइड समस्या के कारण घबराहट हो सकती है। घबराहट का मुख्य कारण थायराइड हॉर्मोन्स के असंतुलन से हो सकता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। यदि आपको थायराइड से जुड़ी समस्या है और आपमें घबराहट महसूस हो रही है, तो इसे अपने डॉक्टर से साझा करना बेहद महत्वपूर्ण है। 

Disclaimer: "इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

thyroid महिलाओं थायराइड TSH
Advertisment