Advertisment

Stairs Workout: सीढ़ियों की मदद से करें यह वर्कआउट

author-image
New Update
Stairs Workout

सीढ़ियों पर चढ़ना उतरना एक बेहतरीन एक्सरसाइज माना जाता है। यह है आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करता है। खासकर कामकाजी महिलाओं के लिए तो यह और भी अच्छा माना जाता है। जो महिलाएं घर के कामों में या अन्य कामों से जिम के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं वह इस प्रकार की एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीढ़ियों की मदद से ना सिर्फ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज बल्कि आप इंटेंस वर्कआउट भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन वर्कआउट को आपको कैसे करना है।

Advertisment

Stairs Workout: सीढ़ियों की मदद से करें यह वर्कआउट

1. Step by Step

स्टेप बाय स्टेप आप इंटेंस वर्कआउट शुरू करने से पहले कर सकते हैं। यह आपके शरीर को वार्म अप करेगा और इंटेंस वर्कआउट के लिए तैयार करेगा। इसे करने के लिए आपको सीढ़ियों से कई बार चढ़ना उतरना है। धीमी गति से आप इस एक्सरसाइज को शुरू करें और फिर स्पीड बढ़ा ले। इस एक्सरसाइज को कम से कम 15 से 30 मिनट तक करें। यह आपके पैर की मांसपेशियों को खोलेगा।

2. Varied Pacing

यह एक प्रकार का इंटेंस वर्क आउट है। इसमे धीमी गति से शुरू करते हुए स्पीड बढ़ानी होती है। इस वर्कआउट को करने के लिए आपको अपने कंधे और पीठ को सीधा रख कर पहले अच्छे से सीढ़ियों पर खड़ा होना है। उसके बाद धीरे-धीरे ऊपर की ओर चढ़ना शुरू करना है और फिर नीचे उतरना है। अब स्पीड को बढ़ाते हुए भागकर ऊपर की ओर चढ़े और फिर नीचे उतरे। इस एक्सरसाइज को कम से कम 3 से 4 बार रिपीट करें। इससे आपकी कैलोरीज़ बहुत अधिक मात्रा में बर्न होंगी।

Advertisment

3. Reverse Lunge

इस वर्कआउट को करने के लिए अपना बायां पैर सीढ़ी पर रखिए और दाहिने पैर को नीचे रखिए। अब दाहिने पैर को उठाकर छाती तक लेकर आए उसके बाद वापस से पहली स्थिति में जाएं। अब अपने बाएं पैर को फर्श पर रखें और दाहिने हिस्से को पीछे रखते हुए एक लंज करें। यह एक्सरसाइज बार-बार रिपीट करें  अपनी स्पीड को तेज करते रहे।

4. Triceps Stair Dip

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप दूसरी या तीसरी सीढ़ियों पर बैठे कोई साइड में अपने दोनों हाथों को रखें। अब अपनी हथेलियों पर वजन डालते हुए अपने नितंब को ऊपर की ओर उठाएं। यह करते हुए अपने पैरों को आगे की ओर बढ़ाएं और फर्श पर अपनी एडियो को आराम से रखें। इसके बाद आराम से अपनी बाहों को 90 डिग्री पर झुकाना शुरू करें और पहली स्थिति में वापस जाएं। यह एक्सरसाइज भी आपको रिपीटिटिवली करनी है।

Stairs Workout
Advertisment