/hindi/media/media_files/wW3z2Pw9EBBezvsImvil.png)
Take care of gut health like this: पाचन तंत्र यानी हमारा गट (Gut) हमारे पूरे शरीर की सेहत का आधार है। एक स्वस्थ गट न केवल खाना पचाने में मदद करता है, बल्कि हमारी इम्यूनिटी, मूड, नींद और त्वचा की स्थिति को भी प्रभावित करता है। सही मेटाबॉलिज्म एक हेल्दी गट की पहचान है। ऐसे में अगर गट हेल्थ बिगड़ जाए तो कब्ज, गैस, पेट दर्द, थकान और त्वचा संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं। आजकल बदलता लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान और तनाव गट हेल्थ को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। ऐसे में हमें अपने गट का खास ख्याल रखना जरूरी है।
गट हेल्थ का ऐसे रखें ख्याल
1. फाइबर युक्त डाइट ले
फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत जरूरी होता है। यह मेटाबॉलिज्म की सही रखने में मदद करता है और अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि में सहायक है। आप अपने आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, बीन्स और दालें शामिल कर फाइबर युक्त भोजन कर सकते है। फाइबर गट की सफाई करता है और आपको कब्ज से राहत दिलाता है।
2. प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक फूड शामिल करें
प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ जैसे दही, छाछ, किमची, अचार आदि में जीवित बैक्टीरिया होते हैं जो गट हेल्थ में सुधार करते हैं। वहीं प्रीबायोटिक फूड जैसे लहसुन, प्याज, केला और ओट्स इन अच्छे बैक्टीरिया को पनपने में मदद करते हैं। ऐसे में शरीर में दोनों का संतुलन आपके गट हेल्थ को बेहतर कर सकता है।
3. पर्याप्त मात्रा में पानी पिए
पानी की कमी से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। सुबह गुनगुना पानी पेट के लिए और भी फायदेमंद होता है। पानी पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और शरीर से हानिकारक टॉक्सीन को बाहर निकालता है।
4. प्रोसेस्ड फूड या नमक चीनी वाले फूड्स से बचे
ज्यादा चीनी, तेल और मसालेदार खाना आपके गट की सेहत को बिगाड़ सकते हैं। प्रोसेस्ड फूड में मौजूद केमिकल और प्रिज़रवेटिव्स शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए जितना हो सके प्राकृतिक और घर का बना ताजा खाना खाएं। इससे आप हानिकारक बैक्टीरिया से बचे रहेंगे।
5. स्ट्रेस कम करें और अच्छी नींद लें
तनाव और नींद की कमी गट हेल्थ को सीधे प्रभावित कर सकती है। स्ट्रेस से गट माइक्रोबायोम पर नकारात्मक असर पड़ता है। मेडिटेशन, योग और नियमित व्यायाम से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि गट भी स्वस्थ रहता है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर से ले और नियमित फिजिकल एक्टिविटी करे।