Nutritional Diet: महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं ये 7 न्यूट्रिएंट्स

महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए और पोषक तत्वों, प्रोटीन, न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए ताकि उनके शरीर में होने वाले बदलावों के लिए वो पहले से ही तैयार थे और किसी मिनरल या पोषण की कमी उनमें न हो।

author-image
Kirti Sirohi
New Update
Nutrients

Image: (Freepik)

These 7 Nutrients Are Important For Women: महिलाओं को अपने शरीर और सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है क्योंकि उनके शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स, पोषक तत्वों और मिनिरल्स की अक्सर कमी रहती है। इस कमी के होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि उनके जीवन में होने वाले शारीरिक और हार्मोनल बदलाव, पीरियड्स, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज। और इन सबके दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाली पोषण की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन जाती है। इसलिए उनके शरीर को कुछ खास न्यूट्रिएंट्स की जरूरत रहती है जो उनके हार्मोंस को बैलेंस कर सकें और उनमें होने वाली कमियों की पूर्ति कर सकें वरना उनमें कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जानिए ऐसे ही 7 न्यूट्रिएंट्स जो हर महिला को अपनी डाइट में जरूर लेने चाहिए।

Advertisment

महिलाओं के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स

आयरन

आयरन एक ऐसा पोषक तत्व है जिसकी जरूरत महिलाओं के शरीर को बहुत ज्यादा होती है और इसकी कमी भी उनके शरीर में ज्यादातर पाई जाती है। इसकी जरूरत खासकर उन महिलाओं में होती है जो मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्त स्राव से गुजरती हैं, जो महिलाएं प्रेगनेंट हैं या जो ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन निर्माण में मदद करता है जो कि ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचता है। हीमोग्लोबिन अगर कम हो तो शरीर में एनीमिया (खून की कमी) हो सकता है जिससे महिलाओं में कमजोरी, थकान, सिर दर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं होती हैं। इसलिए अपनी डाइट में आयरन युक्त आहार जैसे पालक, गाजर, चुकंदर, सूखे मेवे, सेब आदि शामिल जरूर करें।

Advertisment

ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी महिलाओं के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक हैं जो कि दिमाग और हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत माने जाते हैं। ये फैटी एसिड सूजन को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और हार्ट संबंधित रोगों और बीमारियों को कम करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा ये न्यूट्रिएंट्स तनाव और एंग्जायटी को भी कम करने में सहायक होते हैं। ये खासतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं क्योंकि इससे होने वाले बच्चे के मस्तिष्क और आंखों का विकास होता है। चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, नट्स, पपीता, बैरीज आदि ओमेगा 3 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत होते हैं।

मैग्नीशियम

Advertisment

शरीर में मैग्नीशियम का स्तर सही होना महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होता है क्योंकि मैग्नीशियम शरीर की नर्व्स, मांसपेशियों और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। यह तत्व शरीर में हार्मोन के सत्नुलन को बनाए रखने और का काम करता है और साथ ही महावारी के दौरान होने वाले दर्द और क्रैंप्स में राहत देता है। महिलाओं में मैग्नीशियम की कमी से नींद न आना, चिड़चिड़ापन होना, मांसपेशियों में ऐंठन और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी पूर्ति के लिए महिलाओं को खाने में कद्दू के बीज, डार्क चॉकलेट, केला, बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज जरूर शामिल करना चाहिए।

कैल्शियम

कैल्शियम महिलाओं के लिए, उनकी हड्डियों के लिए बेहद जरूरी मिनरल में से एक है क्योंकि यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। महिलाओं की हड्डियां 30 की उम्र के बाद कमजोर होने लगती हैं और उनकी बोन डेंसिटी भी कम होने लग जाती है, जिससे उनमें ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है और यह मैनोपेस के बाद तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए सही मात्रा में कैल्शियम लेना महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। आप अपने खाने में रोजाना दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां, बादाम और सफेद तिल ले सकती हैं जो कि कैल्शियम के अच्छे स्रोत होते हैं।

Advertisment

विटामिन C

विटामिन C एक बेहद जरूरी और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और त्वचा की चमक को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह आयरन के अवशोषण में भी सहायक होता है जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है। महिलाओं में विटामिन C की अगर कमी होती है तो इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, साथ ही संक्रमण होने का खतरा भी रहता है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। नींबू, आंवला, संतरा, कीवी, पपीता, स्ट्रॉबेरी आदि विटामिन C के अच्छे स्रोत हैं जो महिलाओं को अपने डाइट में शामिल करने चाहिए।

जिंक

Advertisment

जिंक महिलाओं के शरीर में हार्मोन को संतुलित रखने, घावों को जल्दी भरने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। साथ ही जिंक त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। महिलाओं के शरीर में प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसकी आवश्यकता ज्यादा बढ़ जाती है। शरीर में जिंक की कमी होने से संक्रमण होने की संभावना बढ़ती है और बाल भी ज्यादा झड़ने लगते हैं। नट्स, बीज, मछली, साबुत अनाज और डेयरी प्रोडक्ट्स जिंक के अच्छे स्रोत हैं जो आपको अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए।

विटामिन B12

विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स (RBC) के निर्माण और मस्तिष्क के सही कार्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस विटामिन की शरीर में कमी होने से महिलाओं को एनीमिया, याददाश्त और थकान की समस्या, साथ ही मानसिक तनाव होने का खतरा भी बढ़ सकता है। खासतौर पर जो महिलाएं शाकाहारी हैं, उनमें विटामिन B12 कमी का होना संभावित होता है क्योंकि यह मुख्य रूप से नॉन-वेज फूड्स में पाया जाता है। इसलिए महिलाएं इसकी आपूर्ति अंडा, दूध, पनीर, दही और सप्लीमेंट्स के जरिए कर सकती हैं।

Essential Nutrients Women health nutrients