Advertisment

Periods: पीरियड्स में क्या नहीं करना चाहिए

पीरियड्स के वो 5 दिन किसी भी लड़की के लिए बहुत मुश्किल भरे दिन होते हैं। ऐसे में जरूरी है आप उन दिनों अपना खास ख्याल रखें वरना हेल्थ पर फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है।

author-image
Priya Rajput
Nov 03, 2023 19:20 IST
New Update
Periods(Unsplash)

Things To Avoid During Periods(Image Credit: Unsplash)

Things To Avoid During Periods: महावारी के 5 दिन हर लड़की के लिए थोड़े मुश्किल भरे दिन होते हैं। आज कल की खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई लड़कियां PCOD और PCOS की समस्या से गुजर रही हैं। इसमें पीरियड्स के पहले मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और चटपटा और स्पाइसी खाने की क्रेविंग होती है। यह बीमारी आज कल की कम उम्र की लड़कियों में भी देखने को मिल रही है। यह बेहद आम समस्याएं है, लेकिन वक्त रहते इसका इलाज करना भी बेहद ज़रुरी होता है।

Advertisment

पीरियड्स में न करे ये चीज़ें

1. पीरियड्स के दौरान ये फल नहीं खाएं

पीरियड्स के दौरान ये फल नहीं खाने चाहिए, जैसे- केला, संतरा, मौसमी, नींबू खाने से पूरी तरह से बचना चाहिए। क्योंकि इससे आपके क्रैंम्प बढ़ सकते हैं। दही, रायता और छाछ से बनी चाजे नहीं खाना चाहिए। कुछ महिलाएं ऐसी भी है जिन्हें डेयरी का प्रोडक्ट इस दौरान नहीं पचता है तो उन्हें भी इसे खाने से बचना चाहिए। 

Advertisment

2. क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करना होगा ठीक

इस समय अन प्रोटेक्टेड सेक्स नहीं करना चाहिए। इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। यहां तक ​​कि जब आपके पीरियड्स होते हैं, तब सेक्स करने पर आपको एचआईवी और अन्य यौन संचारित संक्रमण जैसे संक्रमण हो सकते हैं।

3. जंक फूड से बचें

Advertisment

पीरियड्स के दौरान जंक फूड और बाहर के खाने से बचें। जंक फूड, फास्ट फूड खाने से पाचन सम्बन्धित समस्याएं होती है। इसलिए पीरियड्स के समय ऐसा खाना खानेे से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

4. हीटिंग पैड का प्रयोग क्या करेगा फायदा

हीटिंग पैड का प्रयोग करना कंफर्टेबल लग सकता है लेकिन इससे पेट बुरी तरह प्रभावित होता है।

Advertisment

5. कॉफी का सेवन

बार-बार कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। रोजाना एक कप से ज्यादा कॉफी न पिए। काॅफी में कैफीन अधिक मात्रा में होता है। पीरियड्स में ज्यादा काॅफी पीना नुकसान दे सकता है।

6. पूरे दिन एक ही सैनिटरी पहनना

अगर आप सैनिटरी पैड या टैम्पोन का उपयोग कर रही है तो भी आपको पुरे दिन एक ही सैनिटरी पैड नहीं पहनना चाहिए। 4 से 6 घंटे से अधिक समय तक पहनने से इसमें बैक्टीरिया के लिए प्रजनन का स्थान बन जाता है और दुर्गंध भी आने लगती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

#पीरियड्स
Advertisment