Tips For Eating Mango: गर्मियों में आम खाने के कुछ आयुर्वेदिक तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update

Tips For Eating Mango: आम का नाम सुनते-सुनते तो किसी के मुंह में पानी आ जाता है। कई लोग आम के इतने दीवाने होते हैं कि एक साथ कई किलो आम एक साथ ही खरीद लेते हैं और सप्ताह भर खाते रहते हैं। लेकिन सही तरीके से आम का सेवन करना भी जरुरी है। आयुर्वेद में आम खाने के कुछ बेहतरीन तरीके बताएं हैं -

अपने हेल्थ को ध्यान में रखें 

Advertisment

जरुरी नहीं कि हर किसी को आम खाना ही चाहिए। कई बार डॉक्टर कुछ लोगों को आम न खाने कि सलाह देते हैं। उनका कहना है कि अधिक आम खाने से गैस की परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर किसी को गैस की परेशानी है तो उसे आम खाने से बचना चाहिए।

आम पर सेंधा नमक दाल कर खाएं

आयुर्वेद के अनुसार सलाद, दाल, दलिया आदि कई चीजों में सेंधा नमक ही डालकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे पाचन तंत्र भी सही रहता है। आम डाइजेस्ट करने में काफी समय लेता है इसलिए आम खाने के बाद कुछ अन्य चीज खाने से बचें और इसको खाने के आगे पीछे ब्रेक जरूर रखें।  

कुछ देर पानी में डुबोकर फिर खाएं

अक्सर देखा जाता है कि मार्केट से आम खरीद कर लाने के बाद उसे पानी से धोकर नहीं बल्कि कम से कम 30 मिनट तक पानी में डुबोकर छोड़ दिया जाता है और फिर उसे खाया जाता है। यह आयुर्वेद में भी उपाय है कि आम को डायरेक्ट खाने की बजाए कुछ देर पानी में डुबोकर रखना चाहिए।  इससे पेट में गैस बनने की संभावना कम हो जाती है।

मिक्स करने की भूल न करें 

Advertisment

आम एक ऐसा फल है जिसके साथ आप मिक्स करके किसी भी और चीज़ का सेवन नहीं कर सकते। क्योंकि आम का अपना अलग फ्लेवर होता है ऐसे में किसी अन्य के साथ उसे मिक्स करने से यह फ्लेवर बर्बाद हो जाता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि ऐसे कई फल होते हैं जो एसिड युक्त होते हैं। अगर एसिड युक्त फल को आम के साथ मिक्स करके सेवन करते हैं तो पेट दर्द और गैस आदि की समस्या हो सकती है।

Mango