Advertisment

Disadvantages Of Skipping Breakfast: नाश्ता छोड़ने से पहले जान लें ये

author-image
New Update

बहुत लोग सुबह नाश्ता करना पसंद नहीं करते हैं। कुछ लोगों को अपने काम से नाश्ता करने के लिए फुर्सत ही नहीं मिलती।लेकिन क्या जानते हैं कि सुबह नाश्ता ना करने से हमारे शरीर को कितने नुकसान हो सकते हैं? डॉक्टर यह सलाह देते हैं कि सुबह नाश्ता जरूर करना चाहिए। यह हमारे दिन की शुरुआती ऊर्जा देता है।

Advertisment

अगर आप फिट रहने के लिए डाइट करते हैं तो आप जानते होंगे कि फिट रहने के लिए नाश्ता करना कितना जरूरी है। नाश्ता ना करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है। इसके कारण बहुत सारी बीमारियां हमें अपना शिकार बना सकती हैं।

नाश्ता न करने के नुकसान -

1. मोटापा बढ़ सकता है

Advertisment

सुबह नाश्ता ना करने से लोग दिन में ओवर ईटिंग कर लेते हैं। ओवर ईटिंग करने से हमारे शरीर को बहुत सारे नुकसान होते हैं। एक साथ ज्यादा कैलोरी का सेवन करने से हमारे शरीर में मोटापा बढ़ सकता है। इसलिए हमें टुकड़ों टुकड़ों में खाना खाना चाहिए। और नाश्ता करना कभी न भूलें। यह हमारी डाइट का अहम हिस्सा होता है। 

2. पोषक तत्वों की कमी

आदमी दिन में 7 से 8 घंटे तक लगातार काम करता है। इसके लिए उसे ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा सुबह के नाश्ते से ही मिलती है। लेकिन सुबह नाश्ता ना करने से हमें वह पोषक तत्व सही से नहीं मिल पाते जो हमारी सेहत के लिए जरूरी है। इसलिए सुबह नाश्ता जरूर करें ताकि आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी ना हो।

Advertisment

3. ब्लड शुगर लेवल

सुबह नाश्ता ना करने से हमारा ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। सुबह नाश्ता ना करने से भूख लगना और गुस्सा आने जैसी समस्या होती है। हम पूरे दिन चिढ़चिढ़े रहते हैं और इससे हमारा मूड भी खराब हो जाता है। ब्लड शुगर लेवल कम होने से ऊर्जा के साथ कॉग्निटिव फंक्शन में भी कमी आ जाती है।

4. इम्यूनिटी बूस्ट नहीं होगी

Advertisment

सुबह नाश्ता ना करने से हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। दिन के लगातार 7- 8 घंटे तक कोशिकाओं को पोषण ना मिलने से हमारी इम्यूनिटी कमजोर होती है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करके हमारे शरीर को कमजोर बना देती है। इससे हमें खांसी , जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

5. डायबिटीज का खतरा

एक्सपर्ट के अनुसार नाश्ता ना करने से हमें दो तरह की डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। यह हमारे मोटापे को भी बढ़ाता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे ब्लड प्रेशर भी हाई हो सकता है जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो जाता है।

नाश्ता न करने के नुकसान
Advertisment