Advertisment

माँ बनने वाली हैं तो जरूर अपनाएं यह 5 टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update
tips for pregnancy

इस अवस्था में खुद को हर तरह से स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। हम आपको 5 ऐसे टिप्स बता रहे है जो गर्भावस्था के दौरान आपके लिए लाभदायक साबित होंगे

Advertisment

पानी पिएं

भरपूर मात्रा में पानी पिएं। पानी आपके शरीर में नमी बनाए रखेगा। एक दिन में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी अवश्य पिएं। इतनी मात्रा का पानी आपके शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखेगा। आप नींबू पानी, नारियल पानी या हर्बल चाय भी पी सकती है।

संतुलित आहार 

Advertisment

इन नौ महीनों में आपन जितना पोष्टिक भोजन खाएंगी उतना ही आपका बच्चा स्वस्थ रहेगा। अपने भोजन में सर्वप्रथ प्रोटीन को शामिल करें। दाल, दूध, दूध से बने प्रदार्थ, अंडा, मांस आदि आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करेंगे। महिलाओं में हमेशा आयरन की कमी रहती है। गर्भावस्था में यही कमी और अधिक हो जाती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, अंजीर, और किशमिश आदि का सेवन करें।

दांतो का ध्यान रखें 

गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर ने आए बदलावो में से एक सबसे ज़्यादा देखा जाता है और वो है दातों की परेशानी। इस दौरान अपने दातों का विशेष ध्यान रखें। दातों का एक्स रे करवाने से बचे, इससे बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। आप अपने दातों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम युक्त भोजन का सेवन कर सकती है जिससे आपके दांत मजबूत रहेंगे।

Advertisment

व्यायाम करें

गर्भावस्था के दौरान कई समस्याओं का हल सिर्फ व्यायाम से ही हो जाता है। जैसे इन नौ महीनों में महिलाओं का वज़न बढ़ जाता है। व्यायाम से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। अपनी डाक्टर की सहायता से कुछ हल्का व्यायाम कर सकती हैं। अगर संभव हो तो पैदल अवश्य चले। इससे आपके शरीर में ऊर्जा भी बनी रहेगी और आप स्वस्थ भी रहेंगी।

सकारात्मक सोच 

अच्छे भोजन और व्यायाम के साथ सबसे आवश्यक है अपनी सोच और मन को सकारात्मक रखना। ऐसी अवस्था में आपके मन में कई तरह के सवाल और आशंका आ सकती है जो बहुत ही आम बात है। आप खुद को इन सवालों में उलझने न दे। इस तरह की सोच से आपको तनाव महसूस हो सकता है जो आपके और आपके बच्चे के लिए बिलकुल भी सही नही है। ऐसे में मेडिटेशन करने की कोशिश करे। अपने साथी या डॉक्टर से अवश्य बात करें।

motherhood Pregnancy mother
Advertisment