/hindi/media/post_banners/uK1llkFthV0ZsoLcgN3P.jpg)
गर्मियों के समय हमारा शरीर के गर्म होने से हीट स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, और सर चकराने का खतरा रहता है। बच्चों के लिए यह खतरा और भी ज़्यादा है। इसलिए लोग कोशिश करते हैं की वे अपने शरीर और दिमाग को ठंडा रखें।
गर्मियों में खुद को ठंडा करने के कुछ टिप्स:
1. धूप से खुद को बचाए
आप छाता या लम्बे कपड़ों के प्रयोग से खुद को धुप से दूर रख सकते हैं। भरी धूप में बाहर जाने से बचें। बहार जाने वाले काम सुबह या शाम को करने का प्रयास करें, दोपहर के वक्त घर या ऑफिस के अंदर रहें।
2. हाइड्रेटेड रहें
पानी, जूस, रसीले फल, आदि के सेवन से आप अपने शरीर को ठंडा कर सकते हैं। तरबूज़ और खीरा जैसे फल में रस भी होता है और कूलिंग प्रॉपर्टीज भी। साथ ही, पसीने से खोई पानी को यह फल शरीर में वापस लाते हैं, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं।
3. ठन्डे पानी में स्नान करें
ठन्डे पानी में स्नान करने से आपके शरीर के हर अंग में ठंडक पहुँचती है, जो आपके लिए अच्छा है। ठन्डे पानी में नहाना आपको एक फ्रेश फीलिंग देगी, और साथ ही आपके शरीर से धूल मिट्टी भी हटा देगी। कुछ लोग पाते हैं की यह स्ट्रेस रिलीफ का काम करता है। गर्मी के समय आप दिन में 2 बार स्नान कर सकते हैं, पर सोने से कुछ समय पहले कीजियेगा और बाल सुखा कर ही सोने जाएगा।
4. पुदीने के पत्तों का सेवन
जूस, फ्रेश लाइम सोडा या फ्रेश लाइम जूस में आप पुदीने के पत्ते एड करें। पुदीने के पत्तों में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती है, साथ ही वे डाइजेशन में मदद करते हैं। पुदीना का सेवन एसिडिटी को कम कर सकता है। रेग्युलर एसिडिटी से पीड़ित लोगो को दिन में 2-4 पुदीने के पत्तो का किसी भी रूप में सेवन लाभदायक मन जाता है।
5. दही का सेवन
दही, चांच, लस्सी आदि पेट को ठंडा करने का काम करते हैं। इससे इंटेस्टाइन में प्रोबायोटिक यानी अच्छे बैक्टीरिया पहुंचते हैं, जो आपके पाचन को बेहतर कर सकता है। इनके सेवन से आपको रिफ्रेशिंग भी लगता हैं।
6. कॉटन कपडे पहने
गर्मियों के समय सॉफ्ट ब्रीथेबल कपड़े पहने, ताकि आपका शरीर ठंडा रहे। लूस कॉटन के कपडे बेस्ट ऑप्शन हैं।
7. घर में पौधे रखें
पौधे घर को ठंडा करते हैं, इसलिए घर में ‘इंडोर प्लांट्स रखना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। ध्यान रहे की अपने सोने के कमरे में प्लांट्स न रखें क्योंकि इससे सास लेने में दिक्कत हो सकती है। दिन में फोटोसिंथेसिस के कारण पौधे ऑक्सीजन रिलीज़ करते हैं और कार्बोनडाईऑक्साइड अब्सॉर्ब करते हैं, पर रात के समय ऐसा नहीं होता। रात के समय पौधे भी हमारे तरह कार्बोनडाईऑक्साइड(CO2) रिलीज़ करते हैं। वे रात को जितना CO2 रिलीज़ करते हैं, उससे ज़्यादा दिन में अब्सॉर्ब करते हैं, पर फिरब भी रात के कुछ घंटो के लिए यह हानिकारक हो सकता है। इसी कारण रात को बड़े पेड़ों के नीचे सोना माना किया जाता है।