Advertisment

यह टिप्स Late Period की समस्या से दिलाएंगे छुटकारा

author-image
New Update
period myths

कई बार महिलाओं के लिए ऐसी स्थितियां आ जाती हैं जब उन्हें अपने पीरियड्स लाने के लिए जल्दी होती है। खासकर जब वह किसी शादी या समारोह में जा रहे हो और उन्हें तनाव मुक्त होकर उस समारोह का आनंद लेना हो। इसके अलावा प्रेग्नेंट ना होने के लिए भी महिलाएं अपने पीरियड्स जल्दी लाना चाहती हैं। साथ ही अगर पीरियड्स अनियमित तौर पर हो रहे हैं तो उनको नियमित तौर पर लाने के लिए महिलाएं कुछ उपाय करते हैं जिससे उनके पीरियड जल्दी आ जाए। आइए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप के पीरियड्स जल्दी आ जाएंगे।

Advertisment

यह टिप्स Late Period की समस्या से दिलाएंगे छुटकारा 

1. विटामिन-सी से भरपूर चीजें खाएं

विटामिन-सी से भरपूर चीजें खाने से महिलाओं में पीरियड जल्दी आने की संभावना होती है। विटामिन-सी महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा को सही करता है और उनके गर्भाशय की अंदर की परत को बहुत मजबूत करता है जिस वजह से पीरियड आने में आसानी होती है। इसलिए आप विटामिन-सी से युक्त फलों और सब्जियों का सेवन करें। इसके लिए आप संतरा, पालक, टमाटर, ब्रोकली आदि खा सकती है।

Advertisment

2. पपीता होता है बहुत लाभदायक

पपीते का प्रयोग पीरियड्स को नियमित तौर पर लाने के लिए वर्षों से किया जा रहा है। पपीता हमारे शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा को बढ़ाता है जिससे पीरियड जल्दी आ जाते हैं। पपीता हमारे शरीर की गर्मी को नियंत्रित रखता है और पीरियड्स को नियमित तौर पर लाने में बहुत सहायक होता है। पपीते के अलावा आप कुछ ऐसी चीजें भी खा सकते हैं जिसमें कैरोटीन मौजूद हो जैसे अंडे, गाजर, पालक आदि।

3. अदरक का करें प्रयोग

Advertisment

अदरक का प्रयोग करने से भी आपके पीरियड जल्दी आ जाते हैं। अदरक की तासीर गर्म होती है और यह हमारे शरीर में गर्मी को बढाता है। अदरक का प्रयोग आप चाय के रूप में कर सकती हैं। इसकी चाय को बनाने के लिए आप थोड़ा अदरक लें और उसे कूट कर पानी में करीब 10 मिनट तक उबालें। फिर उस पानी को छानकर पी लें। इस पानी का सेवन आप दिन में करीब 2 बार करें इससे आपके पीरियड जल्दी आने में मदद होगी।

4. दालचीनी भी है लाभदायक

दालचीनी भी आपके पीरियड्स को जल्दी लाने में बहुत लाभदायक होती है। यह हमारे शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बनाए रखती है साथ ही यह हमारे शरीर में गर्मी को बढ़ाती है। दालचीनी का पाउडर बनाकर आप उस का सेवन कर सकते हैं। आप इस पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं साथ ही आप अपने खाने और चाय में मिलाकर इस पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

5. अजवाइन भी है मददगार

⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠अजवाइन खाने से महिलाओं को पीरियड से संबंधित बहुत सी समस्याओं में आराम मिलता है। अजवाइन महिलाओं को पीरियड के दौरान पेट और कमर में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। साथ ही अजवाइन का प्रयोग आप अपनी पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में अजवाइन और शहद मिलाकर पिएं, इससे आपके पीरियड्स जल्दी आ जाएंगे।

delay in periods Periods Late Aane Ka Reason In Hindi delay in period Late Period
Advertisment