Advertisment

Tulsi Benefits: सुख और कल्याण के लिए तुलसी लगाएं, जाने इसके फायदे

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
tulsi benefits

पेड़ और पौधो का हमारे देश में एक अलग महत्व रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह रहा है कि पौधे सिर्फ हमें ऑक्सीजन देने का ही काम नही करते बल्कि इनका हर भाग किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जाता है। वैसे तो सभी तरह के पौधे किसी न किसी रूप में प्रयोग किए जाते है परंतु तुलसी एक ऐसा पौधा है जो पौराणिक समय से प्रयोग किया जा रहा है। 

Advertisment

तुलसी के पौधे को सुख और कल्याण के रूप में भी देखा जाता है। तुलसी के हर भाग को पुराने समय से एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में तो तुलसी एक पूर्ण औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। सिर्फ आयुर्वेद ही नही बल्कि आज का विज्ञान भी तुलसी के फायदों को मानता है। हम यहां तुलसी के कुछ प्रयोग बता रहे है जो आप अपनी रोज के जीवन में प्रयोग कर सकते है : 

खासी जुखाम में इस्तेमाल 

सर्दी, खांसी या ज़ुखाम में सबसे जल्दी असर करने वाली औषधि है तुलसी। आप बिना दवाई खाए सिर्फ तुलसी के इस्तेमाल से ही आप खांसी ज़ुखाम को ठीक कर सकते है। पानी में तुलसी के कुछ पत्ते, काली मिर्च और थोड़ी सी मिश्री को हल्की आंच पर उबाल लें। छान कर इसे गर्म ही पिए। इस दिन में दो बार करने से आपको असर दिखने लगेगा। अंग्रेजी दवाई की तरह इसका कोई नुकसान भी नही है।

Advertisment

नाक कान के दर्द में प्रयोग 

कम ही लोग यह जानते होंगे की नाक और कान के दर्द में भी तुलसी का प्रयोग किया जाता है। कान में दर्द होने पर तुलसी के पत्तो को थोड़ा पानी में गर्म कर के अपने कान में डाल ले। ध्यान रहे की पानी ज़्यादा गर्म न हो। नाक में फुंसी होने पर भी तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। तुसली के रस की कुछ बूंदे अपनी नाक में डाले। 

चेहरे की समस्या में प्रयोग 

Advertisment

त्वचा पर होने वाली समस्या का निवारण भी तुलसी के पास है। तुलसी के पत्तो को नींबू के रस के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर चमक आती है। तुलसी के लगातार इस्तेमाल से कील मुंहासे, दाग धब्बे, झुरियां आदि से निजात मिलती है। तुलसी का पेस्ट बना के लगाने से भी चेहरे से मुंहासे हटाए जाते है। 

अनियमित पीरियड्स में तुलसी का प्रयोग 

महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या काफी देखी जाती है। इसके कई कारण हो सकते है। ऐसे में तुलसी के पत्तो और तुलसी के बीज का इस्तेमाल कर के अपने पीरियड्स को नियमित किया जा सकता है। 

तुलसी के इसके अलावा भी कई फायदे है जिसे तनाव से मुक्ति, सांस की दुर्गंध दूर की जा सकती है,पाचन क्रिया के लिए भी तुलसी बेहद फायदेमंद है।

tulsi tulsi benefits
Advertisment