/hindi/media/media_files/OrUarXOwwSc74yI4tAA4.jpg)
कुछ लोग सोचते हैं कि सेक्स के दौरान दर्द होना नॉर्मल है। यह मीडिया रेप्रेसेंटेशन या पोर्न के कारण हो सकती है। पर यह सच नहीं है। सेक्स आदमी और औरत, दोनों के लिए आनंद वाला होना चाहिए, जब दोनों बॉन्ड करे, न की किसी के लिए भी एक दर्दनाक समय।
वजाइना में दर्द औरत के लिए डरावना हो सकता है। कई औरतें शर्म के कारण चिकित्सा भी नहीं करवाते। सेक्स के बाद कुछ घंटो तक थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन ज़्यादा समय तक रहे तो चिकित्सा ज़रूर करवाएँ।
वजाइना में दर्द के संभव कारण:
1.इन्फेक्शन
वजाइना में दर्द के सबसे आम कारणों में यीस्ट इन्फेक्शन हैं। लगभग 75% महिलाओं को अपने जीवन के दौरान कभी न कभी यीस्ट इन्फेक्शन होता है। यीस्ट संक्रमण के कारण वजाइना में खुजली, जलन और कभी-कभी अलग तरह की डिस्चार्ज हो सकती है। वजाइनल डिस्चार्ज एक बहुत ही ज़रूरी संकेत हो सकता है। अगर आप डिस्चार्ज में दुर्गंध, रंग में बदलाव, या दही के तरह दिखने वाला डिस्चार्ज देखते हैं तो डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
बैक्टीरियल वेजिनोसिस (बीवी) भी एक आम संक्रमण है, खासकर उन लोगों में जो सेक्सुअली एक्टिव हैं।
हालांकि बीवी हमेशा लक्षण पैदा नहीं करता है, कुछ लोगों को वजाइना में निम्नलिखित लक्षणों का अनुभव हो सकता है:
- दर्द
- खुजली
- जलन
- मछली की गंध
- सेक्स के दौरान असुविधा
कुछ अन्य संक्रमण, विशेष रूप से क्लैमाइडिया और गोनोरिया - जो दोनों सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STI) हैं - भी दर्द और असामान्य डिस्चार्ज का कारण बन सकते हैं।
2. शारीरिक आघात
वजाइना में शारीरिक चोट के कारण दर्द हो सकता है। मामूली चोटें, जैसे कि शेविंग के समय खरोच लगना, कभी-कभी जिम्मेदार हो सकता है, लेकिन चोट और दर्द के सबसे सामान्य कारणों में से एक डिलीवरी है।
जन्म देने से ज्यादातर लोगों में उनकी पहली वैजिनल डिलीवरी के दौरान वजाइनल टेअर हो जाती है। डॉक्टर या नर्स को गंभीर टीयर्स सिलने की आवश्यकता हो सकती है।
आम तौर पर डिलीवरी के 6 सप्ताह तक सेक्स मना होता है, और आपको बहुत सरे चीज़ों का ध्यान रखना होता है ताकि आपका शरीर जल्द से जल्द हील हो जाए।
3. पेल्विक फ्लोर की चोट
पेल्विक फ्लोर को नुकसान वजाइना, पेट और पीठ में दर्द के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में मसल को प्रभावित कर सकता है। कुछ कारण जो पेल्विक फ्लोर की समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकते हैं, उनमें शामिल हैं:
- उम्र
- प्रेगनेंसी
- उस क्षेत्र में सर्जरी
- कुछ तरह के दवा
ऐसी समस्याएं एक उम्र के बाद होने की संभावना ज़्यादा होती है, इसलिए डॉक्टर्स इससे बचने के लिए पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करने का सुझाव देते हैं।
4. वल्वोडायनिया
वल्वोडायनिया वजाइना में एक प्रकार का पुराना दर्द है। दर्द एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न होता है, लेकिन कई लोग जलन जैसी दर्द की रिपोर्ट करते हैं जो काफी निरंतर होता है, हालांकि सेक्स इसे ट्रिगर या खराब कर सकता है। इसकी वजह स्पष्ट नहीं है।
5. बार्थोलिनस सिस्ट
बार्थोलिनस ग्लैंड वजाइना के प्रवेश द्वार के दोनों ओर बैठती हैं और इसे लुब्रिकेशन देने में मदद करती हैं। इन ग्लांड्स में से एक में रुकावट एक सिस्ट का कारण बन सकती है, जो एक सख्त गांठ या पिम्पल की तरह लग सकती है। सिस्ट दर्द पैदा कर सकता है, आमतौर पर योनि के एक तरफ।
बार्थोलिन के सिस्ट गायब होने या फटने से पहले कई दिनों में बड़े हो सकते हैं। कभी-कभी, वे संक्रमित हो जाते हैं, जिससे तीव्र दर्द होता है।
6. वेजिनीस्मस
वेजिनीस्मस एक सेक्सुअल डिस्फंक्शन है जिससे वजाइना के मसल्स टाइट और बंद हो जाते हैं, जिससे की किसी भी प्रकार का पेनेट्रेशन, सेक्स के दौरान, सेक्स टोय के साथ, या डॉक्टर के चिकित्सा के समय, बहुत दर्दनाक हो जाता है, और कभी कभी असंभव होता है।
डॉक्टरों का मानना है की इसका शारीरिक से ज़्यादा मानसिक स्वस्थ का मामला है। किसी कारण से महिला को सेक्स से संबंधित चीज़ों से डर है या नेगटिव भावनाएँ हैं। इसके संभव कारण हैं-
- रेप या सेक्सुअल अब्यूज़ का पूर्व अनुभव
- सेक्स के समय शारीरिक आघात पहुंचने का अनुभव, जैसे की वजाइनल टेअर
- सेक्स से सम्बन्धित टैबू
इसे ट्रीट करने के लिए गाइनेकोलॉजिस्ट के साथ साइकोलॉजिस्ट भी काम करते हैं, एक साथ।
सेक्स के दौरान बहुत दर्द होना नॉर्मल नहीं है और चिकित्सा के योग्य है। वजाइना एक एलास्टिक के तरह होता है, इसलिए एक्सपैंड और कॉन्ट्रैक्ट होता है, जिससे सेक्स के समय दर्द की संभावना नहीं होती।
7. कम लुब्रिकेशन
सेक्स के समय, पुरुष और महिला, दोनों के जेनिटल में नेचुरल लुब्रिकेशन आ जाता है। इससे फ्रिक्शन कम होता है और सेक्स को ज़्यादा आनंद वाला बनता है। लुब्रिकेशन के कमी से सेक्स के समय दर्द हो सकता है। इसके कुछ कारण है-
- महिला का कम अराउस या एक्ससिटेड होना
- ओवरऑल स्ट्रेस
- कम फोरप्ले
- नर्वसनेस या शर्म
- कोई नया दवा का सेवन
- डिहाइड्रेशन
- हार्मोनल चेंजेस
- मेनोपॉज़ के पार या उसके पास की उम्र में होना
इस समस्या के लिए आप चिकित्सा ले सकते हैं, या वाटर बेस्ड लुब्रीकेंट का प्रयोग कर सकते हैं।