Advertisment

Causes Of Constipation: कम पानी पीना, फाइबर की कमी होते हैं कब्ज के कारण

आजकल की खराब दिनचर्या के चलते बहुत से लोगों को कॉन्स्टिपेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह समस्या आगे चलकर आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। तो आज हम आपको इस हैल्थ ब्लॉग में बताएंगे कांस्टिपेशन के कारण जिससे आप खुद को बचा सकते हैं।

author-image
Shruti Upadhyay
Jan 10, 2023 12:14 IST
food for constipation

Constipation

Causes Of Constipation: आजकल की खराब दिनचर्या (lifestyle) के चलते बहुत से लोगों को कॉन्स्टिपेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोग तो ऐसे हैं जिनके लिए यह एक आम समस्या है। आपको अगर  कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्या है तो आप इसे हल्के में बिल्कुल भी नहीं ले सकते। यह समस्या आगे चलकर आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। तो आज हम आपको बताएंगे कांस्टिपेशन के कारण जिन्हें टालकर आप कॉन्स्टिपेशन से बच सकते हैं।

Advertisment

What are the causes of Constipation

1. खराब खान पान

हम में से ऐसे बहुत लोग हैं जिन्हें घर के खाने से ज्यादा बाहर का खाना पसंद है। आपको हफ्ते में या महीने में केवल 1 या 2 बार ही बाहर के भोजन का सेवन करना चाहिए। आप यदि ज्यादा मैदा,तेल (oily food) और मसाले का खाना खाते हैं। तो आपको जल्द ही कॉन्स्टिपेशन की समस्या हो सकती है।

Advertisment

2. सही नींद ना लेना

हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके पास हर चीज के लिए समय होता है पर सही नींद लेने के लिए नहीं। आपको रात में ज्यादा देर तक काम नहीं करना चाहिए इससे आपके बहुत से नुकसान निश्चित तौर पर होते हैं। आप यदि सही समय पर नहीं सोएंगे और सही समय पर नहीं उठेंगे और 6 से 7 घंटे की नींद नहीं लेंगे। तो ऐसे में आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर काफी खराब असर पड़ता है। जिस वजह से आपको कॉन्स्टिपेशन का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment

3. कम पानी पीना

हमारे शरीर को रोज कम से कम 10 से 12 गिलास पानी की आवश्यकता होती है। आप यदि इस मात्रा को सही नहीं रख पाते तब भी आपको कॉन्स्टिपेशन का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ज्यादा भोजन करने से और कम पानी पीने से उस भोजन को पचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ हमारे पाचन तंत्र (digestive system) में पानी की कमी की वजह से रुखा सुखा पन आता है। जो आगे चलकर दिक्कत का कारण बनता है।

Advertisment

4. फाइबर (fibre) युक्त भोजन ना करना

हमारे शरीर में सही पाचन तंत्र के लिए और आपको कॉन्स्टिपेशन में राहत के लिए फाइबर युक्त भोजन की काफी आवश्यकता होती है। यदि आप फाइबर युक्त भोजन करते हैं और सही समय पर पानी पीते हैं, तो आपको कभी भी कॉन्स्टिपेशन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसलिए आप हमेशा अपने भोजन में फाइबर की मात्रा को अधिक ही रखें।





#lifestyle #digestive system #fibre
Advertisment