Advertisment

Breast Pain: क्या हो सकते हैं महिलाओं में ब्रेस्ट पेन के कारण

ब्रेस्ट में दर्द एक सामान्य समस्या है जो महिलाओं को अक्सर परेशान करता है। ब्रेस्ट में दर्द की कई अलग अलग रीजन हो सकते है। इस पेन का कनेक्शन पीरियड्स से जुड़ा है ब्रेस्ट में दर्द का रीजन कैंसर कम ही होता है। आइए जानते है ब्रेस्ट पेन के कुछ रीजन

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
Breast pain.png

(Image Source: Freepik)

Breast Pain: ब्रेस्ट में दर्द एक सामान्य समस्या है जो महिलाओं को अक्सर परेशान करता है। ब्रेस्ट में दर्द की कई अलग अलग रीजन हो सकते है। यह दर्द आमतौर पर कुछ दिनों में खत्म हो जाता है, लेकिन अगर यह दर्द लंबे समय तक बना रहता है या बढ़ता है, तो इसे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। महिलाओं को स्वास्थ्य के लिए अपने ब्रेस्ट की देखभाल करनी चाहिए। इस पेन का कनेक्शन पीरियड्स से जुड़ा होता है और 15 से 20 साल की उम्र में कभी भी ये दर्द झेलना पड़ सकता है हालाकि ब्रेस्ट में दर्द का रीजन कैंसर कम ही होता है, जब तक की ब्रेस्ट से लीकेज न हो रही हो। आइए जानते है ब्रेस्ट पेन के कुछ रीजन

Advertisment

क्या हो सकते हैं महिलाओं में ब्रेस्ट पेन के कारण

हार्मोन चेंज 

ब्रेस्ट पेन की एक वजह हार्मोन चेंज भी हो सकती है, हार्मोन में बदलाव के वजह से ब्रेस्ट में पेन होता है पीरियड्स शुरू होने से पहले ब्रेस्ट में पेन होना काफी सामान्य बात है, इससे बचाव के लिए आप स्पोर्ट्स ब्रा पहने या गरम सिकाई करे। यह दर्द आमतौर पर कुछ दिनों में खत्म हो जाता है, लेकिन अगर दर्द बहुत हो या बढ़ता है, तो डॉक्टर से सलाह ले। 

Advertisment

गलत ब्रा

ब्रेस्ट में पेन की वजह गलत ब्रा भी हो सकती है, कई महिलाएं शर्म के वजह से अपने साइज की ब्रा नही खरीद पाती और गलत साइज की ब्रा पहनती है जिससे उन्हें पेन होता है जरूरी है के आप अपने लिए जो भी ब्रा का चुनाव करे बहुत सोच समझ कर करे, आप चाहे तो स्पोर्ट्स ब्रा भी पहन सकती है याद रहे के आप कंफर्टेबल महसूस करे।

प्रेगनेंसी की शुरुवात

Advertisment

प्रेगनेंसी की शुरुवात में कई महिलाओं को ब्रेस्ट में पेन होता है, प्रेगनेंसी के शुरवाती महीनो में हार्मोन तेजी से भड़ते है जिससे ब्रेस्ट में पेन होता है जो कई महिलाओं के लिए सामान्य होता है अगर दर्द ज्यादा होता है तो एक चिंता की बात हो सकती है तो जरूरी है आप प्रेगनेंसी के दौरान डॉक्टर से जरूर मिले और अपना चेकअप करवाए।

ब्रेस्ट सिस्ट

ब्रेस्ट सिस्ट एक सामान्य ब्रेस्ट समस्या है जो महिलाओं में होती है। यह एक पानी से भरा ब्रेस्ट का छोटा गोला होता है जो ब्रेस्ट के अंदर महसूस होता है। इसके कई रीजन हो सकते हैं, जैसे कि हार्मोनल चेंजेस, ब्रेस्ट की गांठ या ब्रेस्ट इंफेक्शन। ब्रेस्ट सिस्ट आमतौर पर प्रेगनेंसी, पीरियड्स या हॉर्मोनल बदलाव के समय होता है, लेकिन अगर सिस्ट बड़ी होती है या दर्द करती है, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट में पेन कैंसर के वजह से भी हो सकता है, मगर ज्यादातर ब्रेस्ट कैंसर दर्द से भरा नही होता यही वजह है जिससे ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवाने में देरी हो जाती है इसलिए ज़रूरी है के ब्रेस्ट का भी आप चेकअप समय समय पर करवाए ये केवल महिलाओं को ही नही बल्कि पुरषों को भी होता है मगर ये महिलाओं को ज्यादा होता है। 

ब्रेस्ट में दर्द ब्रेस्ट समस्या
Advertisment