Advertisment

Ovarian Cancer: जानिए क्या है ओवेरियन कैंसर और इसके लक्षण?

author-image
Swati Bundela
New Update

आजकल के ख़राब लाइफस्टाइल और बिगड़ते खानपान के कारण महिलाओं में कई समस्याएं आने लगी हैं। इसमें से सबसे आम है ओवेरियन कैंसर। ओवेरियन कैंसर को भारतीय महिलाओं में तीसरा और कुल मिलाकर आठवां सबसे आम कैंसर होने का अनुमान लगाया गया है। 

Advertisment

ओवेरियन कैंसर होने के ज्यादा चांसेस बढ़ती उम्र और पारिवारिक इतिहास के कारण हो सकता है। विरासत में मिले जीन या उनमें कुछ परिवर्तन, किसी तरह के हार्मोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी के असर से भी ओवेरियन कैंसर के होने का खतरा बढ़ सकता है। आज कल महिलाओं में मोटापे की समस्या बहुत आम है। लेकिन इसके साथ जुड़ी अन्य समस्यायों पर किसी की नज़र नहीं जाती। असल में ओवेरियन कैंसर के मोटापा भी एक जिम्मेदार कड़ी है।

आइए जाने ओवेरियन कैंसर के कुछ लक्षणों के बारे  में -

1. अचानक वजन बढ़ने या कम होने की समस्या

Advertisment

अगर बिना डाइटिंग के ही अचानक से आपका वजन कम होने लगा हो या कुछ एक हफ़्तों में ही आपका वजन अप्रत्याशित रूम से इतना अधिक बढ़ने लगा हो तो इस बात पर आपको गौर करना चाहिए। अचानक ही वजन का घटना-बढ़ना कोई अच्छा संकेत नहीं। ये ओवेरियन कैंसर के लक्षणों में से एक है।

2. हमेशा थकान या आलास महसूस करना

हालाँकि आलास या थकान के अन्य कई कारण भी हो सकते हैं। लेकिन ओवेरियन कैंसर के शुरूआती लक्षणों में ये देखा गया है कि महिलाएं कुछ ज्यादा ही थकान और एनर्जी में कमी महसूस करने लगती हैं। कई बार ठीक प्रकार से नहीं खाने की वजह से आपको थकान या कमजोरी हो सकती है। लेकिन यही लक्षण बार बार उभरें तो आपको डॉक्टर की परामर्श लेनी चाहिए।

Advertisment

3. कमर या उसके निचले हिस्से में हमेशा दर्द का रहना

ओवेरियन कैंसर के लक्षणों में से एक ये भी है कि महिलाओं को कमर में या उसके निचले हिस्से में हमेशा दर्द की शिकायत बनी रहती है। पीठ के निचले हिस्से में दर्द ओवेरियन कैंसर का एक बहुत ही सामान्‍य लक्षण है। लेकिन अगर दर्द बहुत अधिक पेल्विक एरिया में पहुंचाता है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

4. भूख में कमी

Advertisment

ओवेरियन कैंसर का असर आपके मेटाबॉलिज्‍म पर पड़ता है और खाने में आपकी रुचि कम होने लगती हैं। अगर आपको भी खाने का मन नहीं करता या आप खाने बैठती हैं और भूक मर जाती है तो ये चिंता का विषय है। ये जरुरी नहीं कि हर लक्षण सामान्य हों, लेकिन इतना हो सकता है कि कुछ लक्षणों को हम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते।

5. पेट में हमेशा सूजन की शिकायत

अगर आपको भी पेट में सूजन की समस्या है और आपको हमेशा गैस जैसा महसूस होता है तो इस बात को यूँ ही न लें। शरीर में पेट का अलग तरह से फुला हुआ बहार की तरफ निकलना चिंताजनक हो सकता है। इसलिए फ़ौरन डॉक्टर को दिखाएं और उनकी परामर्श लें।

अध्ययन से पता चलता है कि 2035 (55%) तक ओवेरियन कार्सिनोमा की घटना बढ़कर 371 हजार प्रति वर्ष होने का अनुमान है, जबकि मृत्यु दर 67% से बढ़कर 254 हजार हो गई है। इसलिए आज ओवेरियन कैंसर के बारें में चर्चा करना और हर महिला तक इसकी जानकारी पहुँचाना जरुरी हो गया है।

Ovarian Cancer
Advertisment