Breast Implant Surgery के क्या हैं साइड इफेक्ट्स?

हैल्थ: ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी एक कॉस्मेटिक प्रोसेस है, जो महिलाओं को अपने शरीर के आकार और रूप में सुधार करने के लिए इस सर्जरी को करवाती है। हालांकि यह प्रोसेस के कई फायदे भी है, लेकिन इसके साथ कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं।

author-image
Saniya Naaz
New Update
What is the Side Effects of Breast Implant Surgery

(Image credit: Pinterest)

Breast Implant Risks: ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी एक कॉस्मेटिक प्रोसेस है, जो महिलाओं को अपने शरीर के आकार और रूप में सुधार करने के लिए इस सर्जरी को करवाती है। हालांकि यह प्रोसेस के कई फायदे भी है, लेकिन इसके साथ कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं जिन्हें हमें समझना आवश्यक है दरअसल सर्जरी से पहले और बाद में संभावित जोखिमों और प्रभावों पर विचार करना महत्वपूर्ण है। तो आज हम इन्ही साइड इफेक्ट्स के बारे में बात करेंगे।

ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी के ये कुछ साइड इफेक्ट्स

1. सूजन और दर्द

Advertisment

सर्जरी के बाद, ज्यादातर महिलाओं को सूजन और दर्द का अनुभव होता है। यह सामान्य लक्षण हैं, लेकिन कई बार यह असहनीय हो सकते हैं। आमतौर पर, ये लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक रह सकते हैं। दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर आमतौर पर दर्द निवारक दवाएं prescribe करते हैं। यदि दर्द लगातार बना रहता है या बढ़ता है, तो डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है।

2. इंफेक्शन का खतरा

इंप्लांट सर्जरी के बाद इंफेक्शन का खतरा हमेशा रहता है। यदि इंफेक्शन हो जाता है, तो यह गंभीर हो सकता है और इसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ भी सकती है। इंफेक्शन के लक्षणों में लालिमा, गर्मी, और स्राव (Discharge) शामिल हैं। अगर आपको ऐसा कोई लक्षण महसूस होता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

3. कैप्सुलर कॉन्ट्रैक्शन

यह एक गंभीर स्थिति है, जिसमें शरीर इंप्लांट के चारों ओर एक कठोर फाइबर टिश्यू बना लेता है। इस प्रक्रिया के कारण इंप्लांट का आकार और स्थिति बदल सकती है, जिससे दर्द और असुविधा हो सकती है। यह स्थिति सर्जरी के कुछ महीनों या वर्षों बाद भी विकसित हो सकती है। इसके इलाज के लिए अतिरिक्त सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है।

4. इंप्लांट फटना या रिसाव

Advertisment

इंप्लांट के फटने या रिसाव की स्थिति भी एक महत्वपूर्ण साइड इफेक्ट है। यदि इंप्लांट फट जाता है, तो यह शरीर के अंदर लिक्विड पदार्थ को छोड़ सकता है, जिससे संभावित रूप से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में, सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है ताकि नए इंप्लांट को स्थापित किया जा सके। 

5. मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी के बाद मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। कुछ महिलाएं सर्जरी के परिणामों के प्रति नाख़ुश या चिंता का अनुभव कर सकती हैं। आत्म-सम्मान में कमी और नए शरीर के साथ सामंजस्य बैठाने में कठिनाई भी महसूस हो सकती है। यह स्थिति मानसिक स्वास्थ्य एक्सपर्ट से परामर्श की आवश्यकता उत्पन्न कर सकती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

breast Surgery ब्रेस्ट big breast