Menstruation Special: पीरियड्स में क्या नहीं खाएं और क्या खाएं

महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं अकसर सामने आती हैं। अनियमित और ग़लत खानपान से ये समस्याएं और बढ़ जाती हैं। आइए जानें इस हैल्थ ब्लॉग में पीरीड्स के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं

author-image
Prabha Joshi
New Update
पीरियड्स

पीरियड्स के दौरान बरतें सावधानियां

Menstruation Special: क्या आप गुजर रहे हैं मासिक धर्म से?  ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। मासिक धर्म के दौरान हमारा शरीर बहुत-सी प्रक्रियाओं से गुज़र रहा होता है। ऐसे में शरीर में उचित तपमान का और उच्च भोजन के सेवन का बेहद ख़्याल रखना होता है। आइए आज जानें, क्या कुछ इन दिनों खाना चाहिए और क्या नहीं :

कॉफ़ी-चाय को कहिए न और फल को हाँ

Advertisment

इस समय हमारे शरीर को पोषक-तत्वों की अवश्यकता होती है। ऐसे में हमें कॉफ़ी-चाय जैसे पेय पदार्थों से परहेज रखना चाहिए और फलों के रस को ज़्यादा से ज़्यादा लेना चाहिए। फलों का रस हमारे शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी नहीं होने देता है। पीरियड्स के दौरान हमें विटामिन्स की बहुत ज़रूरत होती है। फलों का रस हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।

तले-भुने से करें परहेज़

बहुत ज़्यादा तला-भुना खाने से हमारे पेट में क़ब्ज़ की समस्या हो सकती है। मासिक धर्म के दौरान हमें पेट को साफ़ रखना होता है। ऐसे में हमें ध्यान रखना है कि हम कुछ भी ऐसा लेने से बचें जिससे हमारे पेट में पाचन-संबंधी समस्या पैदा हो जाए। तला-भुना खाने की जगह कम मसालेदार भोजन लें, कम मिर्च खाएं।

मीठे के स्थान पर मिठाई नहीं खाएँ

Advertisment

मासिक धर्म के दौरान हमें मीठा खाने की बहुत इच्छा होती है। अक्सर हम ऐसे में मिठाई या और तरह के मीठे पदार्थ खाने लगते हैं। हमें यहाँ पर मिठाई की जगह प्राकृतिक मीठी चीजें, जैसे–फल और गुड़ खाएं। गुड़ में कैल्शियम होता है। इससे हमें ताक़त बनी रहती है। फलों के रस में फ़ाइबर प्रचुर मात्रा में मिलता है जिससे पेट साफ़ हो जाता है। 

ठंडी चीज़ों को बोले बॉय

इन दिनों हमें ठंडी चीज़ कम और गरम चीज़ ज़्यादा लेनी होती है। मासिक धर्म के दौरान हमारे शरीर का तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा ज़्यादा होता है। ऐसे में शरीर को एक सामान्य तापमान में बनाना हमारी ज़िम्मेदारी हो जाती है। गर्म या कुनकुने पानी का सेवन इन दिनों उचित है। ठंड-गर्म करने से पेडू और अन्य अंगों में दर्द उठ सकता है।

तो इस तरह हम अपने शरीर को मासिक धर्म के दौरान बचाए रख सकते हैं। ऐसा करने से न केवल रक्त का संचार सही रहता है बल्कि हमें दर्द आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

मासिक धर्म Menstruation फल कॉफ़ी-चाय ठंडी चीज़ों