Health Tips : Pcod में क्या खाना हो सकता है हानिकारक ?

PCOD की समस्या महिलाओं में अक्सर देखने को मिलती हैं। हर 10 में से एक महिलाओं को PCOD की परेशानियां होती ही है। ओपन महिलाएं कभी-कभी इसको अनदेखा कर देती है।

author-image
Sneha yadav
New Update
Want to control PCOD Do not ignore these changes in your life

Health: Pcod में क्या खाना हो सकता है हानिकारक ? (Image credit: pinterest)

WhichFoodCanBe HarmfulInPCOD?:10 में से 1 महिला PCOD की प्रॉब्लम से जूझ रही है। यह प्रोब्लम आज कल बहुत कॉमन हो गया हैं। महिलाएं अक्सर इसे अनदेखा कर देती है पर आगे जा के ये एक गंभीर समस्या का रूप ले लेता है। PCOD एक हार्मोनल समस्या है ,जिसकी वजह से पीरियड्स अनियतित हो जाता हैं। PCOD के प्रबंधन में खानपान बहुत अहम भूमिका निभाता है। सही खानपान के साथ ही हमें व्यायाम का सहारा भी लेना चाहिए। तो चलिए जानते है PCOD में क्या खाना हानिकारक हो सकता है –

Advertisment

PCOD में ये खाना हो सकता है हानिकारक –

1. मीठा

मीठा जैसे चीनी, सोडा, मिठाई और अन्य मीठी चीज़ों का सेवन कम से कम करना चाहिए। अधिक मीठे का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा में वृद्धि हो जाती है जिसकी वजह से वजन बढ़ सकता हैं। PCOD में वजन बढ़ना और प्रोब्लम बढ़ा सकता है।

2.फास्ट फूड

फास्ट फूड जैसे चिप्स, बिस्कुट, मिठाइयां और तले हुए सामान PCOD के लिए बहुत ही घातक साबित हो सकते हैं। इसका कम से कम सेवन करना चाहिए। यह शरीर के सूजन को बढ़ाता है। नॉन वेज का भी सेवन कम करें।

3. कैफ़ीन

कैफीन चाय और कॉफी में मिलने वाला एक तत्त्व है। अगर हम कैफीन का एक लिमिट तक सेवन करते हैं तो वह हमारे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है। पर अत्यधिक कैफीन का सेवन करना हार्मोन को इंबैलेंस कर सकता है। हार्मोनल इंबैलेंस PCOD का खतरा होता है।

Advertisment

4. डेयरी

डेयरी प्रॉडक्ट्स की वजह से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ सकती है। PCOD के पेशेंट को डेयरी के उत्पादकों से दूर रहना चाहिए। शरीर में अगर प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरत है तो हमें बादाम के दूध का विकल्प चुनना चाहिए। इससे हार्मिनल इंबेलेस भी हो सकता है।

5.शराब

शराब, रेड वाइन और बीयर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे इंसुलिन के बढ़ने का खतरा रहता है। इंसुलिन का बढ़ना PCOD के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। शराब की वजह से वजन भी बढ़ जाता है जो PCOD में हानिकारक होता है।

PCOD