Periods में कौन सा फल खाना चाहिए?

हैल्थ: महिलाओं के पीरियड्स के दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं, और इन परिवर्तनों का सीधा असर उनकी सेहत और स्वभाव पर पड़ता है।बल्कि आपके मेंटल पीस को भी बैलेंस रखता है।

author-image
Saniya Naaz
New Update
Health

(Image credit: Pinterest)

Fruits for Period Health: महिलाओं के पीरियड्स के दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं, और इन परिवर्तनों का सीधा असर उनकी सेहत और स्वभाव पर पड़ता है। इस समय शरीर को काफी ज्यादा न्यूट्रीशन और एनर्जी की जरूरत पड़ती है। सही आहार का चुनाव न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि आपके मेंटल पीस को भी बैलेंस रखता है।

Advertisment

पीरियड के दौरान कुछ फल विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 

पीरियड्स में इन फलों को जरूर खाएं 

1. केला

केला को काफी अच्छा फल माना जाता है जो पोटैशियम से भरपूर होता है। पीरियड के दौरान मसल्स में ऐंठन होना आम है, और केला खाने से यह समस्या कम हो सकती है। इसके अलावा, यह एनर्जी बढ़ाने में भी मदद करता है।

2. संतरा

संतरे और अन्य साइट्रस फल, जैसे नींबू और मौसंबी, विटामिन सी का अच्छा सोर्स हैं। यह शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और थकान को कम करता है। संतरे में पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है।

3. अनार

Advertisment

अनार आयरन का एक बेहतरीन सोर्स है, जो पीरियड्स के दौरान खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है और यह फल एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में सहायता करते हैं।

4. सेब

सेब फाइबर और अलग -अलग न्यूट्रीशन के तत्वों से भरपूर होता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर में Toxic substances को निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, सेब खाने से लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जो भूख को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

5. जामुन

जामुन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये फल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर की एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं।

6. खजूर

Advertisment

खजूर एनर्जी का एक उत्कृष्ट सोर्स है और इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है। यह खून के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है और थकान को दूर करने में सहायक होता है। पीरियड के दौरान खजूर खाने से आपको ताजगी और एनर्जी का अनुभव होगा।

7. पपीता

पपीता में विटामिन ए और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और पीरियड के दर्द को कम करने में भी सहायक होता है। 

Periods Fruit Fruit Juices पीरियड्स के दौरान पीरियड्स की हैल्दी आदतें