Iron Deficiency: महिलाओं में खून की कमी क्यों होती है और इसे कैसे रोका जाए?

महिलाओं में आयरन की कमी की संभावना ज्यादा होती है जिससे एनीमिया होने का भी खतरा रहता है। खून की कमी होने के महिलाओं में कई कारण होते हैं लेकिन इसे जीवन में कुछ बदलाव लाकर रोका भी जा सकता है।

author-image
Kirti Sirohi
New Update
Anemia In Women(Freepik)

File Image

Why Does Anemia Occur In Women And How Can They Prevent It: महिलाओं के शरीर में खून की कमी पुरुषों के मुक़ाबले ज्यादा होती है। शरीर में पर्याप्त आयरन नहीं होने पर हीमोग्लोबिन का स्तर गिर जाता है, जिससे एनीमिया (Anemia) की स्थिति पैदा हो सकती है। यह समस्या थकान, कमजोरी, चक्कर आना और काम करने में समस्या जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी जिम्मेदार है। आयरन की कमी के कई कारण हो सकते हैं लेकिन इस समस्या को एक स्वस्थ आहार और जीवनशैली में बदलाव करके रोका जा सकता है। जानिए महिलाओं में खून की कमी क्यों होती है और इसे कैसे दूर किया जा सकता है।

Advertisment

महिलाओं में खून की कमी के कारण

मासिक धर्म यानी Menstruation

महिलाओं में आयरन की कमी का सबसे बड़ा कारण होता है मासिक धर्म यानी पीरियड्स। हर महीने पीरियड्स के दौरान शरीर से खून निकलता है और इससे महिलाओं के शरीर में आयरन की मात्रा कम हो जाती है। अगर किसी को ज्यादा दिनों तक या ज्यादा मात्रा में ब्लीडिंग होता है तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है। बार-बार होने वाली हैवी ब्लीडिंग के कारण शरीर में आयरन की मात्रा धीरे-धीरे कम होने लगती है।

Advertisment

गर्भावस्था 

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का शरीर को जरूरत से अधिक आयरन की मांग करता है। गर्भ में पलने वाले शिशु के विकास के लिए आयरन आवश्यक होता है क्योंकि इससे शिशु में यह लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद होती है। अगर गर्भवती महिला के शरीर में पहले से ही आयरन की कमी हो तो यह समस्या गंभीर हो सकती है और शिशु के विकास पर भी असर डाल सकती है। 

Menorrhagia

Advertisment

कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग की समस्या होती है जिसे Menorrhagia कहते हैं। इस स्थिति में शरीर से खून की मात्रा सामान्य से कहीं ज्यादा निकलती है, जिससे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। अगर किसी महिला को यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो कमजोरी, चक्कर आना और सांस फूलने जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं 

जिन महिलाओं को पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे कि अल्सर, पेट में सूजन या इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) आदि होती हैं, उनके शरीर में भी आयरन की कमी होने का खतरा रहता है क्योंकि इन बीमारियों की वजह से शरीर आयरन को एब्जॉर्ब करना कम कर देता है और अगर शरीर भोजन से आयरन को ठीक से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता, तो खून की कमी हो सकती है।

Advertisment

लो-आयरन डाइट

अगर आप खाने में भरपूर मात्रा में आयरन नहीं लेती हैं तो इससे भी शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। कई महिलाएं वजन घटाने या असंतुलित आहार के कारण जरूरी पोषक तत्वों से भी परहेज करने लग जाती हैं। खासतौर पर वे महिलाएं जो केवल शाकाहारी भोजन करती हैं, अगर वे सही खाद्य पदार्थों का चयन नहीं करतीं तो उन्हें आयरन की कमी हो सकती है।

खून की कमी को कैसे रोका जाए?

Advertisment

आयरन और विटामिन C से भरपूर डाइट

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए सही आहार लेना बेहद जरूरी है। शरीर में आयरन के एब्जॉर्बशन को बढ़ाने के लिए आप आयरन और विटामिन C का साथ में सेवन कर सकती हैं। क्योंकि विटामिन C, आयरन को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। इसलिए महिलाओं को संतरा, नींबू, आंवला और टमाटर जैसे फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

गुड़

Advertisment

गुड़ को आयरन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है और यह शरीर को ऊर्जा देने में भी मदद करता है। जिन महिलाओं को खून की कमी है, उन्हें चीनी की जगह गुड़ का सेवन करना चाहिए। सर्दियों में गुड को गर्म दूध या चाय के साथ लिया जा सकता है या खाना खाने के बाद थोड़ा गुड़ खाना फायदेमंद होता है।

नट्स और ड्राई फ्रूट्स 

बादाम, अखरोट, किशमिश और खजूर और नट्स आयरन से भरपूर होते हैं। किशमिश और खजूर का सेवन करने से शरीर को तुरंत आयरन मिलता है और यह खून बढ़ाने में भी बेहद मददगार होते हैं।

Advertisment

बीन्स और दालें 

बीन्स और डाल शरीर में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के लिए बेहतरीन होती हैं। राजमा, चने, मसूर दाल और मूंग दाल आयरन से भरपूर होती हैं। इनका नियमित सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, सरसों, मेथी और बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन का बेहतरीन स्रोत होती हैं। इन सब्जियों को नियमित रूप से अपने भोजन में शामिल करना चाहिए, जिससे शरीर को आवश्यक मात्रा में आयरन मिल सके।

आयरन सप्लीमेंट्स 

अगर बेहतर खाने से भी आपके शरीर में आयरन की कमी पूरी नहीं हो रही है आप तो डॉक्टर की सलाह लेकर आयरन सप्लीमेंट्स ले सकती हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं और एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को आयरन की गोलियां या अन्य सप्लीमेंट लेने की जरूरत पड़ सकती है।

Anemia due to periods blood loss Deficiency of iron Anemia Iron Deficiency Anemia