Yoga Benefits: महिलाओं के लिए योग क्यों ज़रूरी है और कौन से आसन सबसे अच्छे हैं?

महिलाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योग करना बेहद जरूरी है। योग न केवल आपकी शारीरिक समस्याओं और बीमारियों को दूर करता है बल्कि आपको मानसिक रूप से भी मजबूत और स्वस्थ बनाता है।

author-image
Kirti Sirohi
New Update
Yoga Benefits

Image: (Freepik)

Why Yoga Is Important For Women and Which Asanas Are Best For Them: महिलाएँ अपने जीवन में कई भूमिकाएँ निभाती हैं जैसे कि एक बेटी, पत्नी, माँ, वर्किंग वुमन और गृहिणी के रूप में। और इन सब के बीच उन्हें मानसिक शांति, शारीरिक ऊर्जा और अंदरूनी मजबूती की बेहद जरूरत होती है और इन सब जरूरतों के लिए योग बहुत महत्वपूर्ण होता है। नियमित योग करने से न केवल महिलाएं फिट और स्वस्थ रहती हैं बल्कि उनमें आत्मविश्वास, सकारात्मकता और ऊर्जा भी बढ़ती है। जानिए महिलाओं के लिए योग क्यों ज़रूरी है और कौन से आसन उनके लिए सबसे बेहतरीन हैं।

Advertisment

महिलाओं के लिए योग क्यों जरूरी है?

शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है

महिलाओं का शरीर प्राकृतिक रूप से संवेदनशील होता है जिसकी वजह से उन्हें जीवनभर कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि पीठ दर्द, हॉर्मोनल असंतुलन, मोटापा और थकान। योग से महिलाओं की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और इससे उनका शरीर ज्यादा सक्रिय और ऊर्जावान होता है।

Advertisment

तनाव और चिंता कम होती है

आज की व्यस्त जीवनशैली और बहुत सारी जिम्मेदारियां महिलाओं में तनाव और चिंता बढ़ा देती हैं। लेकिन योग का नियमित अभ्यास करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और उनका स्ट्रेस को दूर होता है। योग से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन (खुशी देने वाला हार्मोन) बढ़ता है, जिससे मन को शांति मिलती है और आप हल्का महसूस करती हैं।

मासिक धर्म और मेनोपॉज के दौरान राहत

Advertisment

अनियमित पीरियड्स और इस दौरान दर्द महिलाओं की एक आम समस्या है। साथ ही उम्र बढ़ने पर रजोनिवृत्ति (Menopause) के दौरान महिलाओं भी महिलाओं के कई बदलाव आते हैं जो असहजता पैदा कर सकते हैं। लेकिन नियमित योग करने से महिलाओं में हॉर्मोनल संतुलन बना रहता है और इन बदलावों के दौरान समस्याएं या बीमारी नहीं होती।

हड्डियों को मजबूती मिलती है

महिलाओं को उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। योग करने से महिलाओं की हड्डियों का घनत्व (Bone Density) बढ़ता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी कम होता है।

Advertisment

नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है

भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई महिलाओं को नींद न आने की समस्या से भी जूझना पड़ता है। पर योग के जरिए शरीर और दिमाग को बेहद शांति मिलती है, जिससे उनकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और महिलाएँ अधिक ऊर्जावान महसूस करती हैं।

महिलाओं के लिए बेस्ट योगासन

Advertisment

शिशुआसन

शिशुआसन एक आरामदायक मुद्रा है जो पीठ और कंधों के तनाव को दूर करती है और आराम पहुंचाती है। यह आसन महिलाओं में चिंता, थकान और सिरदर्द को कम करने में मदद करता है। साथ ही मासिक धर्म के दर्द को भी कम करने में यह आसान बहुत लाभदायक माना जाता है।

वृक्षासन (Tree Pose)

Advertisment

वृक्षासन शरीर के संतुलन और स्थिरता को बढ़ाने में मदद करता है। इस आसान से पैरों की ताकत बढ़ती है और शरीर का कॉर्डिनेशन बेहतर होता है। यह आसान महिलाओं को ऊर्जावान और केंद्रित बनाने में सहायक है जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

ताड़ासन (Mountain Pose)

ताड़ासन पूरे शरीर में एक खिंचाव महसूस कराता है और रीढ़ की हड्डी को भी सीधा रखता है। यह आसान महिलाओं में सही बॉडी पोस्चर बनाए रखने और लंबाई बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही ताड़ासन शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और तनाव में राहत देता है।

Advertisment

शवासन 

शवासन एक ऐसा योगा आसान है जो संपूर्ण विश्राम के लिए जाना जाता है। महिलाओं के लिए शवासन बेहद ज़रूरी है क्योंकि यह दिमाग को शांत करता है और तनाव कम करके, बेहतर नींद दिलाने में मदद करता है। खासतौर पर कामकाजी महिलाओं और गृहिणियों के लिए शवासन मानसिक शांति देने वाला होता है। 

सुखासन 

सुखासन को ईजी पास के नाम से भी जाना जाता है। यह आसान ध्यान और मानसिक शांति बढ़ाने के लिए बेहतरीन है। साथ ही पीठ, कूल्हों और घुटनों को बेहद आराम देता है और सांस को नियंत्रित करने में मदद करता है। महिलाओं के लिए यह आसान ध्यान और आत्मचिंतन के लिए एक बेहतरीन मुद्रा मानी जाती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

women and yoga india yoga and healing Yoga Easy Yoga Poses