Advertisment

Sexual Health: गर्भावस्था के दौरान महिलाएं जरूर करें इन चीजों का सेवन

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का शरीर कई महत्वपूर्ण बदलावों से गुजरता है, और इस समय सही पोषण लेना न केवल मां की सेहत के लिए आवश्यक होता है बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए भी जरूरी है।

author-image
Kanak Joshi
New Update
Pregnancy Recovery Food

(File image)

Women Must Consume These Things During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का शरीर कई महत्वपूर्ण बदलावों से गुजरता है और इस समय सही पोषण लेना न केवल मां की सेहत के लिए आवश्यक होता है बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए भी जरूरी है। गर्भावस्था के दौरान सही खानपान, हाइड्रेशन और सप्लीमेंट्स का सेवन करने से मां और शिशु दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ आहार के बारे में - 

Advertisment

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं जरूर करें इन चीजों का सेवन

1. दूध और डेयरी उत्पाद

कैल्सियम हड्डियों और दांतों के विकास के लिए आवश्यक होता है। गर्भवती महिला और उसके बच्चे दोनों के लिए यह महत्वपूर्ण होता है। दूध और डेयरी उत्पाद जैसे दही, पनीर और छाछ कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। डेयरी उत्पाद प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत होते हैं। प्रोटीन भ्रूण के कोशिकाओं और ऊतकों के निर्माण में मदद करता है। दूध में विटामिन डी भी पाया जाता है, जो कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है और बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

Advertisment

2. फल और सब्जियां

 पालक, मेथी और ब्रोकोली जैसी सब्जियां फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होती हैं। आयरन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) को रोकने में मदद करता है और फोलिक एसिड शिशु के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। संतरे, सेब, केला, स्ट्रॉबेरी और अंगूर जैसे फल विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये शिशु की कोशिकाओं की मरम्मत और विकास में सहायक होते हैं।

3. प्रोटीन युक्त आहार

Advertisment

दालें और बीन्स प्रोटीन, आयरन, फाइबर और फोलेट का अच्छा स्रोत हैं। फोलेट शिशु के विकास में सहायता करता है, खासकर पहले कुछ महीनों में जब मस्तिष्क और स्पाइनल कॉर्ड का विकास होता है।अंडों में उच्च मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और खनिज होते हैं। इसमें मौजूद कोलीन शिशु के मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। चिकन और मछली ये भी प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत होते हैं, जो शिशु के मस्तिष्क और आंखों के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

4. साबुत अनाज

गेहूं, जई (ओट्स) और ब्राउन राइस ये जटिल कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत हैं, जो गर्भवती महिलाओं को ऊर्जा प्रदान करते हैं। साबुत अनाज में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करती है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाती है। मैग्नीशियम और सेलेनियम साबुत अनाज में पाए जाने वाले ये पोषक तत्व मांसपेशियों और तंत्रिकाओं के विकास में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

Pregnancy food Women's
Advertisment